देशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत देशभर में ‘पीएम जन औषधि’ केंद्र खोले जा रहे हैं। इसमें लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में ‘पीएम जन औषधि’ केंद्र पर बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, और हार्ट से संबंधित दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सस्ते दरों पर दवाइयां

अरविंद कुमार श्रीवास्तव जो कि वाराणसी में ‘पीएम जन औषधि’ केंद्र चला रहे हैं, ने बताया कि इस स्टोर को खुले हुए कुछ पाँच साल हो गए हैं और इन सालों में काफी बदलाव भी आया है। उन्होंने बताया कि पहले तो हमारे पास कुछ ही दवाइयां होती थीं, पर अब लगभग सभी प्रकार की दवाइयां मौजूद हैं और लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जन औषधि के इस स्टोर से सैकड़ों मरीज लाभ उठा रहे हैं। बाजार की बजाय यहां सस्ते दरों पर दवाइयां मिल जाती हैं, जो मरीजों के लिए ही लाभदायक है।

यह योजना गरीबों के लिए संजीवनी

जिन लोगों को इससे लाभ मिल रहा है, उन्होंने कहा कि इन दवाओं के कारण मरीजों की आर्थिक बचत हो रही है। एक लाभार्थी ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर अच्छी दवाइयां मिल रही हैं, वो भी बाजार की तुलना में सस्ते दरों पर। ये मोदी सरकार की सभी के लिए एक अच्छी पहल है। उन्होंने बताया कि पहले वे निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदते थे, पर अब यहां से दवाइयां ले रहे हैं, जिससे इनका ही फायदा है।

दूसरे लाभार्थी ने बताया कि पहले वे बाजार से शुगर की दवाई लेती थीं, जो कि काफी महंगी होती है, पर अब वे जन औषधि केंद्र से सारी दवाइयां ले लेती हैं। यहां पर सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। NDTV

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *