अगर आप भी हवाई जहाज में यात्रा कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। शायद आपके साथ भी ऐसा हो सकता है। दरअसल दक्षिण कोरिया के इंचियोन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कोरियन एयर के एक विमान को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कई लोगों के कान में दर्द हुआ। बता दें जब बोइंग की फ्लाइट KE189 कुछ ही सेकंड में 30,000 फीट से 9,000 फीट की ऊंचाई पर आ गई। विमान के प्रेशर सिस्टम ने तकनीकी खराबी का सिग्नल दिया था, जिसके बाद फ्लाइट को हवाई अड्डे पर उतरना पड़ा।
125 यात्री कर रहे थे ट्रेवल
बता दें विमान ताइवान की ओर जा रहा था तभी विमान के आंतरिक दबाव को कण्ट्रोल करने वाला सिस्टम ख़राब हो गया। इसके बाद विमान हवा में तेजी से नीचे आया जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अचानक दबाव में बदलाव के कारण यात्रियों की नाक से खून निकलने लगा। परिवहन मंत्रालय के अनुसार, नीचे उतरने के दौरान 15 यात्रियों को कान के पर्दे में दर्द और हाइपरवेंटिलेशन की समस्या भी हुई। उनमें से 13 यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। विमान में कुल 125 यात्री ट्रेवल कर रहे थे।
जांच के आदेश दिए गये
बता दें इस घटना को लेकर यात्री काफी डरे हुए हैं। वहीँ विमान में मौजूद बच्चे उस समय रोने लग गये थे। यात्रियों को डर था कि कहीं फ्लाइट नीचे ना गिर जाए। कोरियन एविएशन अथॉरिटी ने फ्लाइट की तकनीकी खराबी का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए है। सभी यात्रियों को 19 घंटे बाद एक दूसरी फ्लाइट से ताइवान के ताइपे सुरक्षित पहुंचाया गया।
