हर जगह मां बनने वाली महलिाओं के लिए बहुत सी सुविधाएं होती हैं और उनकी सुरक्षा के लिए अभी भी दुनियाभर में बातें चल रही है। चलो ये तो ठीक है, लेकिन जहां लोग आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं Kim Jong Un के देश नॉर्थ कोरिया में हालत अभी भी गंभीर है।
एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें बीते शुक्रवार को दिखाया गया कि 2023 में इस मुल्क की मातृ मृत्यु दर प्रति 100,000 जीवित जन्मों पर अनुमानित 67 थी, जो 2000 की तुलना में नाटकीय रूप से कम है और दक्षिण कोरिया के आंकड़े से कुछ 17 गुना ज्यादा।
योनहाप न्यूज एजेंसी का कहना है कि ये मृत्यु दर के अनुमानों पर एक हालिया रिपोर्ट में जारी किए गए हैं। WHO, UNICEF, World Bank Group और दूसरे अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से छापा गया है।
चिंता की स्थिति
जानकारी के अनुसार रिपोर्ट में मैटरनल मॉर्टेलिटी को प्रेग्नेंसी के दौरान या गर्भावस्था खत्म होने के 42 दिनों के भीतर एक महिला की मौत के रूप में डिफाइन किया गया है। आपको बता दें कि देश में भीषण अकाल पड़ने के समय, 2000 में 129 तक पहुंचने के बाद से उत्तर कोरिया की मातृ मृत्यु दर में धीरे-धीरे गिरावट आई है। शोध के अनुसार, ये आंकड़ा 2005 में 78, 2015 में 72, 2020 में 66 और 2023 में 67 पर आ गया। पर अभी भी लेटेस्ट रेट दक्षिण कोरिया की इसी दर 4 से तकरीबन 17 गुना ज्यादा है।
सुधार की गति धीमी
ट्रेंड्स इन मैटरनल मॉर्टेलिटी नामक रिपोर्ट में सामने आया कि 2000 और 2023 के बीच मातृ मृत्यु अनुपात में 40 फीसदी की वैश्विक गिरावट दिखाई गई है। इसमें 2016 के बाद से, सुधार की गति काफी धीमी हुई और अनुमान है कि 2023 में प्रेग्नेंसी या डिलिवरी के कॉम्पलिकेशंस के कारण 260,000 महिलाओं की मौत हुई। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2023 में सभी मैटरनल डेथ में से 90 फीसदी से ज्यादा लो और लोअर मिडिल इनकम वाले देशों में हुईं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
