लोगों के अंदर बहुत उत्साह है कि चारधाम की यात्रा शुरू होने वाली है। श्रद्धालु दूर दूर से बाबा के धाम सिर नवाने आते हैं, लेकिन इसी बीच उत्तराखंड के घोड़े और खच्चरों में घातक इन्फ्लूएंजा वायरस मिलने की खबर सामने आई है।
चार धाम यात्रा की जानकारी
आपको बता दें कि 2025 की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली है, इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। दूसरी तरफ 2 मई से केदारनाथ धाम और 4 मई से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। पर अब वायरस की खबर से लोगों में चिंता का माहौल है। ऐसे में इन्फ्लूएंजा वायरस मिलने के बाद से प्रशासन काफी सतर्क हो चुकी है।
दिशा-निर्देश
ऐसे में इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि इंसानों के लिए इंफ्लूएंजा वायरस कितना खतरनाक हो सकता है? ऐसे में अगर आप भी इस वायरस के बारे में जानना चाहते हैं, तो ये खबर पूरी पढ़ें।
इंफ्लूएंजा वायरस
आपको बता दें कि इंफ्लूएंजा एक संक्रामक वायरल इन्फेक्शन है, जो हल्के से लेकर गंभीर लक्षणों को पैदा कर सकता है। जो इससे संक्रमित होते हैं उन्हें खांसी, बुखार, गले में खराश, बदन दर्द जैसी परेशानियां होती हैं और कुछ लोगों के लिए ये खतरनाक भी हो सकता है। आपको बता दें कि 65 वर्ष से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, डायबिटीज, अस्थमा, हार्ट डिजीज वाले मरीजों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में इसके फैलने का खतरा ज्यादा होता है।
ये चीज़ें बढ़ाती हैं इंफ्लूएंजा का खतरा
जो लोग इंफ्लूएंजा वायरस की चपेट में आते हैं, वे निमोनिया, ब्रोंकाइटिस, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट संबंधी परेशानी जैसी जटिलताएं से गुजर सकते हैं। इसलिए अगर आपको भी इसके लक्षण दिखे, तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।
सुरक्षित रहने का तरीका
चाहते हैं कि चारधाम की यात्रा के दौरान सुरक्षित रहें तो यात्रा पर जाने से पहले फ्लू का वैक्सीन जरूर लगाएं। साथ ही समय-समय पर हाथ धोएं और आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें। पूरी कोशिश करें कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनकर जाएं और समय पर पानी पीते रहें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
