यूं तो तालाब या पोखर में नहाने वाले लोगों के शरीर के बाहरी हिस्सों में जोंक चिपकने के मामले के बारे में तो कई बार सुना होगा। लेकिन कभी सुना है कि नाक के अंदर जोंक चिपक जाएं। शायद ही आपने कभी ऐसे दुर्लभ घटना के बारे में सुना हो। लेकिन हाल ही में यूपी के प्रयागराज से एक ऐसा ही चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक के नाक के अंदर पूरे 14 दिनों तक एक जिंदा जोंक रहा और खून पीता रहा। दरअसल वह युवक अपने दोस्तों के साथ कुछ दिनों पहले उत्तराखंड घूमने के लिए गया था, जहां वो वॉटरफॉल में नहाया। हालांकि वॉटरफॉल में दोस्तों के साथ नहाते समय जब युवक के नाक में जोंक घुसा तो उसे पता नहीं चला। लेकिन जब वह घर आया तो उसे महसूस हुआ कि उसके नाक के अंदर कुछ है, जिसके बाद उसने इस चीज को इग्नोर कर दिया।
डॉक्टर भी हुए हैरान
हालांकि कुछ दिनों बाद उसे हमेशा नाक में कुछ होने का एहसास होता था, जिस वजह से वो काफी परेशान रहने लगा।जब उसके नाक से खून आना शुरू हुआ तो वह डॉक्टर के पास जांच के लिए पहुंचा। जहां जांच के दौरान डॉक्टर भी उसके नाक में जिंदा जोंक देख कर हैरान हो गए जोकि उसके नाक के बिल्कुल अंदर चिपका हुआ था और धीरे-धीरे खून चूस रहा था।
दूरबीन विधि से युवक की हुई सर्जरी
जांच में जिंदा जोंक का पता लगने के बाद अस्पताल के ईएनटी विभाग के सर्जन डॉक्टर सुभाष चंद्र वर्मा ने युवक का ट्रीटमेंट शुरू किया। वहीं जोंक को बाहर निकालने के लिए डॉक्टर ने दूरबीन विधि का सहारा लिया गया। इस सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने काफी सावधानी से जोंक को बाहर निकाले में सफल रहे। हालांकि अब युवक की हालत बेहतर है।
डॉक्टर ने क्या बताया
डॉक्टर ने बताया कि अगर ये जोंक नाक से दिमांग तक पहुंच जाता तो पेशेंट की हालत गंभीर भी हो सकती थी। यहीं नहीं इससे पेशेंट की जान भी जा सकती थी। दरअसल यह एक ऐसा जोंक है जो केवल गीले और नमी वाली जगहों पर पाए जाते हैं। ऐसे में अगर वो किसी इंसान के शरीर पर चिपक जाते हैं तो उस हिस्से को काफी नुकसान पहुंचता है।
