शहीद भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु के बलिदान दिवस पर नीमा जालंधर द्वारा लायंस क्लब के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब भवन, लाजपत नगर में पूर्व सांसद सुशील रिंकू जी मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस शिविर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीमा पंजाब के उपाध्यक्ष डॉ. अमरजीत सैनी ने बताया कि इस विशेष शिविर में लगभग 70 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

2 लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य

श्री रिंकू जी ने सभी रक्तदान करने वालों तथा आयोजकों को बधाई देते हुए आगे भी देश सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिये प्रेरित किया और सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इसके साथ ही नीमा पंजाब के प्रधान डॉक्टर परविंदर बजाज ने बताया कि नीमा पूरे देश में दूसरी संस्थाओं के साथ मिलकर लगभग दो लाख यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

देश के हर हिस्से में कैंप

इसके लिये देश के हर हिस्से में कैंप लगाकर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। अंत में नीमा जालंधर के प्रधान डॉ. एस पी डालिया ने मुख्य अतिथि तथा सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और विश्वास दिलाया कि वे सभी, लोगों की सेवा के लिए कभी भी पीछे नहीं हटेंगे और न ही कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं, प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. अमरजीत सैनी का खास धन्यवाद, जिन्होने तन मन धन लगाकर खूनदान कैंप को सफल बनाया।

इस अवसर पर डॉ. एस पी डालिया, डॉ. राजीव धवन, डॉ. वरुण अग्रवाल, डॉ. एस एस घोतरा, डॉ. अमरजीत सैनी, डॉ. परविंदर बजाज, डॉ. रीना कक्कड़, डॉ. विशाल भनौट, डॉ. जसलीन सेठी, डॉ. आईपी सिंह सेठी, डॉ, पुनीत गौतम, डॉ. एन के शर्मा, डॉ. पी के गुगलानी, डॉ. पवन वशिष्ट, डॉ. मुकेश वालिया, डॉ. रीना मल्होत्रा आदि ने विशेष रूप से सहयोग दिया।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *