ये तो सभी को पता ही है कि भारत में डायबिटीज और मोटापे की महामारी तेजी से बढ़ रही है। करीब 101 मिलियन भारतीय, डायबिटीज और आधे से ज्यादा हाई शुगर का सामना कर रहे हैं और दूसरी तरफ लगभग 100 मिलियन वयस्क मोटापे का शिकार हैं। अब अमेरिकन फार्मा कंपनी Eli Lilly द्वारा भारत में लॉन्च की गई मोंजारो (Tirzepatide) नामक दवा एक आशा की किरण की तरह है। कंपनी का दावा ये है कि एक तो ये डायबिटीज को नियंत्रित करने में मददगार है और वहीं वजन घटाने में भी कारगर साबित होती है। लेकिन क्या वाकई ये दवा वास्तव में पावरफुल है? इसलिए इसे समझने के लिए लेख को आखिरी तक जरूर पढ़ें।
मोंजारो (Tirzepatide)

एक्सपर्ट डॉ. मोनिका महाजन, निदेशक-आंतरिक चिकित्सा, मैक्स हेल्थकेयर ने एक मीडिया साइट को बताया कि ये दवा वजन घटाने और बेहतर तरह से शुगर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकती है। आपको बता दें कि मोंजारो (Tirzepatide) हफ्ते में एक बार दी जाने वाली इंजेक्शन है। जिससे शरीर में GIP और GLP-1, दो जरूरी हार्मोन की नकल करता है। इससे हार्मोन इंसुलिन के रिलीज को बढ़ावा मिलता है और पेट थोड़ा लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है, जिससे भूख कम होती है।
कीमत और सेवन
जानकारी के अनुसार मोंजारो की शुरुआत 2.5 मिलीग्राम डोज से होती है और इसकी एक इंजेक्शन की कीमत 3,500 रुपये है। वहीं 5 मिलीग्राम की इंजेक्शन की कीमत 4,375 रुपये है। और इस बात का ध्यान रखें कि ये दवा सिर्फ चिकित्सक की सलाह पर ही ली जानी चाहिए।
मोंजारो दवा इन लोगों के लिए फायदेमंद
आपको बता दें कि ये दवा मुख्य रूप से उन लोगों के लिए है फायदेमंद है जो मोटापे से पीड़ित हैं और जिनका बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 30 से ज्यादा है। ऐसे लोग जो वजन से संबंधित समस्याओं जैसे डायबिटीज और हार्ट डिजीज के साथ ओवरवेट हैं (BMI 25-29)।
ये लोग न करें सेवन
इस बात का आपको पता होना चाहिए कि मोंजारो का सेवन हर व्यक्ति के लिए सेफ साबित नहीं होता।ऐसे में लोग जिनके परिवार में मेडुलरी थायराइड कार्सिनोमा या मल्टीपल एंडोक्राइन नियोप्लेसिया जैसे थायराइड कैंसर के लक्षण हैं, उन लोगों को ये नहीं दिया जाता। साथ ही अगर किसी को दवा से एलर्जी या वे दीर्घकालिक डायबिटीज और पाचन संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हों तो उन्हें ये दवा लेने से परहेज करना चाहिए।
परिणाम
कई तरह के अंतरराष्ट्रीय क्लिनिकल ट्रायल्स किए गए ताकि इस दवा के प्रभाव को स्थापित किया जाए। जिस वजह से स्टडी में 2,539 मोटे और वजन संबंधित समस्याओं वाले व्यक्तियों को शामिल किया गया और पाया गया कि पांच मिलीग्राम डोज लेने वाले लोग औसतन 72 हफ्तों में 15% वजन घटाते हैं और वहीं दस मिलीग्राम डोज लेने वाले 19.5% और 15 मिलीग्राम डोज वालों ने 20.9% वजन घटाया। वहीं ट्रायल में ये भी पाया गया कि मोंजारो वजन घटाने में सेमैग्लूटाइड (सेमाग्लूटाइड) से अधिक प्रभावी था।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
