नवजात शिशु कई बार पीलिया से ग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स उन्हें सीधा धूप के संपर्क में ले जाते हैं। उनका मानना है कि धूप में बच्चों को रखने से पीलिया ठीक हो जाता है। इसके अलावा भी कुछ पेरेंट्स अपने शिशु को धूप के संपर्क में लेकर जाते हैं। उनके अनुसार, नवजात शिशु को धूप में लेकर जाना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे शिशु की ग्रोथ भी होगी लेकिन अब सवाल यहां यह आता है कि डॉक्टरों का इस बारे में क्या कहना है। क्या सच में नवजात शिशु को सीधे-सीधे धूप के संपर्क में ले जाना सही है? आज आपको इसी बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

क्या न्यूबॉर्न बेबी को सीधे धूप में लिटाना चाहिए?

कई लोग न्यूबॉर्न बेबी को बिना कपड़े पहनाए सीधे धूप में रख देते हैं। ऐसे में लोगों का मानना है कि न्यूबॉर्न शिशु को सीधे धूप के संपर्क में लिटाना उनकी हेल्थ के लिए फायदेमंद रहेगा वहीं डॉक्टरों की राय तो इससे बिल्कुल अलग है। डॉक्टरों की मानें तो न्यूबॉर्न बेबी को सीधे धूप में लिटाना सही नहीं होता क्योंकि बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है, सीधे धूप के संपर्क में यदि आप उनके लिटाएंगे तो उनको सनबर्न, रैशेज जैसे स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसका अर्थ है कि शिशुओं को धूप में नहीं लेकर जाना चाहिए। शिशुओं की ग्रोथ के लिए धूप जरुरी है। धूप में उन्हें पूरी मात्रा में विटामिन-डी मिलेगा वहीं ध्यान में रखें कि सूरज की रोशनी सीधे बच्चे पर न पड़ें। इसके अलावा बिना कपड़ों के धूप में न लेकर जाएं। उन्हें जब भी धूप में लेकर जाएं तो कपड़े जरुर पहनाएं।

धूप में लेकर जाते समय रखें ध्यान

. यदि आपके बच्चे की उम्र 6 महीने से कम है तो उसे सीधे धूप के संपर्क में न ले जाएं।

. धूप में ले जाते समय शिशु को कपड़े जरुर पहनाएं। धूप में ले जाते हुए बच्चे को आप लाइट वेट कपड़े ही पहनाएं। शिशु को ढीले और सूती कपड़े पहनाएं। शिशु के हाथ और पैर पूरी तरह कवर जरुर करें।

. 6 महीने से कम उम्र के शिशु को धूप में यदि लेकर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन बिल्कुल न लगाएं। सनस्क्रीन शिशु की त्वचा के लिए अच्छी नहीं होती। इसके कारण उनके चेहरे पर दाने भी हो सकते हैं।

. जब भी आप शिशु को धूप में लेकर जाएं तो उसको किसी शेड के नीचे लेटा दें। इससे सूरज की रोशनी सीधे शिशु पर नहीं पड़ेगी।

बच्चे को धूप में ले जाने से होंगे ये फायदे

छोटे बच्चों को धूप में जरुर लेकर जाएं लेकिन आपको बता दें कि किसी भी तरह की बीमारी से बचाने के लिए धूप सही नहीं होती। खासतौर पर जो शिशु पीलिया जैसी बीमारी से जूझ रहे हों उन्हें धूप में जाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। धूप में जाने से शिशु को पूरी मात्रा में विटामिन-डी मिलेगा। विटामिन-डी की मदद से शिशु की हड्डियां मजबूत बनेगी।

नुकसान

बच्चों को सीधे धूप में संपर्क लेकर जाना सही नहीं है। इससे उन्हें सनबर्न, त्वचा से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा स्किन से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बच्चों को बढ़ेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *