हर कोई घने और मजबूत बाल चाहता है लेकिन यदि इनको अच्छा पोषण और देखभाल न मिले तो झड़ना, कमजोर और बाल पतले होने लग जाते हैं। पोषण की कमी पूरी करके और बैलेंस्ड डाइट लेकर आप इन्हें मजबूत बना सकते हैं। इसके अलावा बालों में शाईन लाने के लिए इनकी अच्छे से देखभाल करना भी जरुरी है। यदि आप बालों में नैचुरल चीजें इस्तेमाल करते हैं तो इससे बाल शाईनी और खूबसूरत बनेंगे। ऐसे में नैचुरल चीजों के तौर पर चावल का पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों के लिए वरदान साबित होगा। इससे स्कैल्प की मसाज करने से कई फायदे होंगे और कई बालों संबंधी कई प्रॉब्लम्स भी दूर होगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि चावल का पानी कैसे आपको बालों के लिए वरदान साबित होगा।
मजबूत बनेंगे बाल
यदि आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आप इनको धोने से पहले चावल के पानी के साथ मसाज करें। इससे आपका स्कैल्प हाइड्रेट होगा और बालों में मजबूती भी आएगी। इसके अलावा चावल के पानी से मसाज करने से डैमेज बाल भी ठीक होंगे।

बाल बनेंगे सॉफ्ट
यदि आपके बाल ड्राई और बेजान होते जा रहे हैं तो शैंपू करने से पहले आप स्कैल्प की मसाज करें। इससे आपका स्कैल्प हाइड्रेटेड रहेगा और बाल सॉफ्ट और स्मूद भी बनेंगे। चावल के पानी से बालों की मसाज करेंगे इससे यह स्मूद बनेंगे।
होगी ग्रोथ
चावल के पानी के साथ बालों की मसाज करने से इनकी ग्रोथ होगी। इससे आपके बालों की जड़े भी मजबूत होगी और बालों का टूटना कम होगा। इसके अलावा चावल के पानी की मसाज आपकी ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव करेगी। इससे आपके बालों को और भी फायदा होगा।
डैंड्रफ होगा दूर
स्कैल्प अगर ड्राई हो तो डैंड्रफ और खुजली जैसी दिक्कतें होने लगती है। ऐसे में आप चावल के पानी के साथ स्कैल्प की मसाज कर सकते हैं इससे आपका स्कैल्प हाइड्रेट रहेगा। इसके अलावा यह बालों को शाईनी और स्मूद भी बनाएगा। चावल में पाए जाने वाले मिनरल्स डैंड्रफ वाले बैक्टीरिया भी खत्म करेंगे। इससे आपको डैंड्रफ नहीं होगा और सिर की खुजली भी दूर होगी।
शाईनी बनेंगे बाल
चावल में स्टार्च पाया जाता है ऐसे में यदि आप इस पानी से बालों को धोएंगे। इससे दोमुंह और बेजान बाल भी ठीक होंगे। स्कैल्प की मसाज करने से बाल हाइड्रेट होंगे और इनमें शाईन आएगी। महीने में आप 3-4 बार चावल के पानी से बाल धोएं। इससे रुखे और बेजान बालों की समस्या भी ठीक होगी।

इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी
. चावल का पानी इस्तेमाल करने के लिए पहले 1/2 कप चावल अच्छे से धो लें।
. फिर इसमें 2 कप पानी भरकर रखें। अब इसको कम से कम 30 मिनट तक रखें।
. अब इससे स्कैल्प की मालिश करें। मालिश के 2 घंटे बाद बाल धो लें।
यदि आप बाल धोने वाले हैं तो 2 घंटे पहले ही चावल के पानी के साथ मसाज करें। इससे आपके बालों को ज्यादा फायदा होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
