होली वाले दिन सारे लोग बहुत खुश होते हैं। इस दिन वे जमकर मस्ती करते हैं, गुलाल उड़ाते हैं, तेज म्यूजिक पर डांस करते हैं, कलर स्प्रे, रंग से भरी पिचकारी, गुब्बारे और खानपान की तमाम चीजों से मज़े लिए जाते हैं। इंसानों को तो वे बहुत अच्छी लगती है, लेकिन पालतू जानवरों को इनसे दिक्कत हो सकती है। इसलिए जिन लोगों के घरों में कोई पालतू जानवर हैं तो उनका खास सावधान रखें। इसलिए आपको इस आर्टिकल में बेजुबानों की सेफ्टी (pets safety) के लिए कुछ टिप्स बताए जाएंगे।

इतना तो आपको पता ही होगा कि केमिकल वाले रंग इंसानों के साथ-साथ पेट्स के लिए भी नुकसानदायक हैं। ऐसे में अगर आपके पेट्स डॉग या बिल्लियां हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। होली वाले दिन अगर पेट्स ने रंग चाट लिया है या फिर गुलाल उनकी नाक-मुंह में ये चला गया तो इससे उन्हें जलन या एलर्जी हो सकती है। इनकी अलग-अलग कई नस्लें ऐसी होती हैं, जिससे हल्के से रंग या गुलाल को भी बर्दाश्त करना इनके लिए मुश्किल हो सकता है। इस वजह से उन्हें आंखों या त्वचा से जुड़ी कईं तकलीफें हो सकती हैं तो चलिए जानते हैं।

पालतू जानवरों को रंगों से नुकसान

इतना को आपको पता ही होगा कि होली के रंगों में हानिकारक रसायन होते हैं, जिससे जानवरों को त्वचा और आंखों की एलर्जी हो सकती है। नाक में जलन, सांस लेने में तकलीफ आदि का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा भी होता है कि डॉग को मीठा और खट्टा देते हैं तो उन्हें एलर्जी हो जाती है। अगर ऐसे में वे होली वाले दिन ये सब चीज़ें खाते हैं तो पेट्स को लीवर में प्रॉब्लम हो सकती है और पेट खराब हो सकता है।

भीड़ से रखें दूर

होली वाले दिन तो आपका एक-दूसरे के घर आना जाना लगा रहता है। इसलिए ध्यान रखें कि आपके पेट्स इस भीड़ में न फंसें। उन्हें एक कमरे में अलग जगह पर रख दें, जहां कोई ज्यादा आए जाए न। लेकिन ध्यान रहे कि उनके खाने पीने का सामान और कुछ खिलौने रखें हों और समय-समय पर देखने आते रहें, जिससे उन्हें अकेला या डरा हुआ महसूस न हो।

पकवान न दें

होली हो और पकवान न बनें, ऐसा हो नहीं सकता। ऐसे में अपने पालतू पेट्स को किसी भी तरह का मीठा या तला-भुना पकवान खाने को न दें, इससे सेहत बिगड़ सकती है।

रंगों से रखें दूर

बच्चे खेल-खेल में जानवरों के ऊपर रंग डाल देते हैं और ऐसे बच्चे बहुत शरारती होते हैं और उन्हें समझाना बहुत जरूरी है न कि उनकी हरकतों पर हंसना। इस हरकत से जानवरों को दिक्कत हो सकती है। केमिकल वाले रंग से स्किन पर चकत्ते हो सकते हैं और आंखों पर भी बुरा असर पड़ता है।

पेट्स का ऐसे रखें ख्याल

अपने पेट्स को होली वाले दिन बचाने के लिए उन्हें कॉटन के कपड़े से कवर कर के रखें। बच्चों को समझाएं कि पालतू जानवरों पर रंग या पानी नहीं डालना। पालतू जानवर को रंग से बचाने के लिए शरीर पर तेल न लगाएं। रंग हटाने के लिए डिटर्जेंट, नेल पॉलिश रिमूवर जैसी चीजों का इस्तेमाल न करें। होली के रंग हटाने के लिए पेट्स के बालों में कंघी न करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *