आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है। इसके लिए कई तरह के डाइट प्लान, ऑनलाइन तरीके भी अपनाते हैं लेकिन यदि वही फिटनेस के तरीके आपकी जान का कारण बन जाए फिर क्या होगा। अब ऐसा ही एक मामला केरल के कन्नूर से सामने आया है। यहां 18 साल की लड़की ने फिट रहने के लिए खाना छोड़ दिया और सख्त डाइट फॉलो करना शुरु कर दिया। इसके कारण उसकी सेहत बिगड़ गई और मौत हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की ने वजन बढ़ने के डर से खाना खाना छोड़ दिया। एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के कारण उसने यह डाइट प्लान अपनाया था लेकिन उसकी मौत हो गई।
हालत बिगड़ने के कारण हुई अस्पताल में भर्ती
मृतक लड़की का नाम श्रीनंदा बताया जा रहा है। वह केरल के कन्नूर जिले के कुथूपरंबा की रहने वाली थी। उसकी हालत बिगड़ी जिसके बाद उसको पहले कोझीकोड मेडिकल कॉलेज और फिर थलास्सेरी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया इधर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

24 किलो था वजन
डॉक्टरों के अनुसार, जब श्रीनंदा को 12 दिन पहले अस्पताल में लाया गया था तो उसका वजन 24 किलोग्राम था और वह बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसका शुगर लेवल, सोडियम और बीपी कम था। वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी थी और उसकी हालत में कोई भी सुधार नहीं था इसलिए उसने दम ही तोड़ दिया।
सिर्फ लिक्विड डाइट पर जी रही थी श्रीनंदा
श्रीनंदा के पेरेंट्स ने बताया कि उसने खाना ही खाना छोड़ दिया था। वह वजन कम करने के लिए कठिन एक्सरसाइज कर रही थी। वह लगातार लिक्विड डाइट पर थी और भूख के कारण कमजोरहो गई थी। एक्सपर्ट्स की मानें उसकी मौत एनोरेक्सिया नर्वोसा इटिंग डिसऑर्डर के कारण हुई है।
आखिर क्या होता है एनोरेक्सिया?
डॉक्टरों की मानें तो एनोरेक्सिया खाने को लेकर एक तरह की बीमारी होती है। इसके कारण लोग अपने खाने और वजन के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं। ऐसे में जब लोग पतले होते हैं तो इससे जूझ रहा व्यक्ति सोचने लगता है कि उसका वजन ज्यादा है इसलिए वह खाना ही नहीं खाएगा।

ऐसे में यदि आप भी ऐसी डाइट करते हैं तो अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
