हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा हो और चलने लगे। हालांकि, हर बच्चा अपने शारीरिक और मानसिक विकास के हिसाब से ही चलता है। कुछ बच्चे एक साल से पहले ही चलने लगते हैं, जबकि कुछ को थोड़ा और समय लगता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि दिन में दो बार तिल के तेल से बच्चे के पैरों की मसाज करने से बच्चा जल्दी चलने लगता है। लेकिन क्या यह दावा सच है? आइए जानते हैं।
दावा क्या है?
इंस्टाग्राम पर seemavishkarma3 नामक अकाउंट से एक रील में दावा किया गया है कि बच्चे को जल्दी चलने सिखाने के लिए उसके पैरों की मसाज करनी चाहिए। यह दावा किया गया है कि इस मसाज से हड्डियां मजबूत होती हैं और बच्चा खड़ा होने में आसानी महसूस करता है। साथ ही मसाज के लिए गुनगुने तेल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इस दावा के पीछे यह तर्क दिया गया है कि दिन में दो बार मसाज से बच्चा जल्दी चलने में सक्षम हो जाता है।
https://www.instagram.com/reel/C8TXYyiyWHI/?utm_source=ig_web_copy_link
डॉक्टर का क्या कहना है?
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पैरों की मसाज से बच्चे के मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और शरीर लचीला बनता है, जिससे बच्चे को खड़ा होने और चलने में आसानी हो सकती है। लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि मसाज से बच्चा जल्द ही चलने लगेगा।
आंशिक रूप से सही है दावा
डॉक्टर के अनुसार मसाज से बच्चे की मांसपेशियों की लचीलापन और मजबूती बढ़ती है, जिससे चलने की क्षमता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि यह चलने की क्षमता को सीधे प्रभावित नहीं करता है, और यह कहना कि मसाज से बच्चा जल्द ही चलने लगेगा, पूरी तरह से सही नहीं है।
डॉक्टर की सलाह
डॉक्टर की सलाह है कि जन्म के बाद के शुरुआती महीनों में शिशु की मसाज महत्वपूर्ण होती है, लेकिन इसे बच्चे को जल्दी चलाने के लिए अत्यधिक नहीं करना चाहिए। यह जरूरी है कि बच्चे को अपनी गति से विकसित होने दिया जाए। बच्चे की शारीरिक गतिविधियों को प्राकृतिक तरीके से बढ़ने दिया जाना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
