पेशाब आना तो एक नेचुरल प्रोसेस है और इस वजह से बॉडी में जमा टॉक्सिन और लिक्विड बाहर निकल जाता है और इन टॉक्सिन और लिक्विड को निकालने का काम किडनी करती है। किडनी का काम ब्लड से टॉक्सिन और अतिरिक्त पानी को छानकर पेशाब के जरिए बॉडी से बाहर निकालना है। पानी, जूस, या अन्य तरल पदार्थों का सेवन करते हैं तो उनका शरीर से बाहर निकलना भी जरूरत है। आपको बता दें कि एक नॉर्मल आदमी को पूरे एक दिन में 5 से 7 बार यूरिन डिस्चार्ज हो सकता है, लेकिन अगर आठ से ज्यादा बार यूरिन डिस्चार्ज हो रहा है तो ये संकेत है कि उनकी बॉडी में कुछ परेशानियां पनप रही हैं। 24 घंटे में 8 बार से ज्यादा पेशाब करने की जरूरत होती है तो उसके लिए कुछ बीमारियां जिम्मेदार हैं।
हेल्थ डाइरेक्ट में यूरिन पर जानकारी दी गई, जिसके मुताबिक बार-बार पेशाब आने का मुख्य कारण मूत्र मार्ग में संक्रमण, किडनी की समस्याएं और गर्भावस्था हो सकती है। वहीं, कुछ बीमारियां ऐसी हैं जिसकी वजह से कुछ लोगों को हर आधा घंटे में पेशाब करना पड़ता है तो चलिए जानते हैं किन बीमारियों की वजह से लोगों को हर एक घंटे में पेशाब आता है।
ज्यादा पानी = ज्यादा पेशाब?
अगर आप उन लोगों में से हैं जो ज्यादा पानी पीते हैं तो हो सकता है कि आपको पेशाब ज्यादा आए। ज्यादा पानी पीते हैं तो आपके शरीर को संतुलन बनाने के लिए अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकालने की जरूरत होती है। जब ज्यादा पानी पीते हैं तो किडनी ज्यादा पेशाब बनाती है ताकि शरीर से ज्यादा पानी और टॉक्सिन बॉडी से बाहर निकल जाए। लिक्विड डाइट है तो भी शरीर से पानी निकालने के लिए आपको पेशाब ज्यादा आएगा।
Overactive Bladder
अगर आपका ब्लैडर ज्यादा ओवरएक्टिव है तो भी यूरिन ज्यादा डिस्चार्ज होता है। इस स्थिति में मूत्राशय सामान्य से अधिक सक्रिय हो जाता है और अचानक पेशाब आने की इच्छा या बार-बार पेशाब आता रहता है।
डायबिटीज
डायबिटीज की बीमारी हो तो भी बार बार पेशाब आता है। डायबिटीज के लोगों का ब्लड शुगर हाई रहता है, जिस वजह से बॉडी शुगर को बाहर निकालने के लिए ज्यादा यूरिन बनाती है, इसे पॉली यूरिया कहते हैं।
यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन
UTI की वजह से बार-बार यूरिन डिस्चार्ज होता है। इससे संक्रमण मूत्राशय, मूत्रमार्ग या किडनी प्रभावित होती है और फिर बार-बार पेशाब आने की भावना रहती है। ऐसे में यूरिन डिस्चार्ज करने में दर्द और जलन भी हो सकती है।
प्रोस्टेट बढ़ना से
अगर पुरुषों में प्रोस्टेट बढ़ जाए तो प्रोस्टेट ग्लैंड मूत्रमार्ग को दबाता है और फिर पेशाब की प्रक्रिया में रुकावट और बार-बार पेशाब आता है। चिंता और तनाव से भी ज्यादा पेशाब आ सकता है। महिलाओं को प्रेग्नेंसी में ज्यादा यूरिन डिस्चार्ज हो सकता है और कुछ हार्मोनल बदलाव भी इसकी वजह हो सकते हैं। ऐसे में अगर बार-बार आपको पेशाब आ रहा है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
