कश्मीरी महिलाओं की खूबसूरती का कोई जवाब ही नहीं है। कश्मीर के शानदार नजारों की तरह वहां की महिलाएं भी बहुत ही सुंदर होती है हालांकि कई लड़कियां और महिलाएं उनकी जैसे खूबसूरती पाने की इच्छुक होती हैं। ऐसे में यदि आप भी अपनी स्किन को उनके जैसा ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो आज आपको उनकी खूबसूरती का राज बताते हैं। उनके ब्यूटी सीक्रेट्स में कोई केमिकल नहीं होता और यह स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं।

बादाम

इसमें प्रोटीन, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, कॉपर और फॉस्फोरस मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपकी त्वचा की कोशिकाओं को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ई दाग-धब्बों को हल्का करने में भी मदद करता है। बादाम को पीसकर आप इसमें शहद और दूध मिलाकर स्किन पर लगा सकते हैं।

केसर

इसके अलावा कश्मीरी महिलाएं केसर भी खूब इस्तेमाल करती हैं। इससे न सिर्फ स्किन गुलाबी होती है बल्कि फ्री रेडिकल्स से भी त्वचा का बचाव होता है। केरस में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन को लंबे समय तक जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। दूध में मिलाकर कॉटन की मदद से आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपका चेहरा चमक जाएगा।

अखरोट

इसमें हैल्दी फैट्स , फाइबर, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। यह सारे पोषक तत्व स्किन को कई तरह से फायदा देंगे। अखरोट के पाउडर में शहद और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाकर आप स्किन पर लगा सकते हैं। डेड स्किन से छुटकारा और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए फेस स्क्रब के तौर पर आप इसे लगा सकते हैं।

कश्मीरी लहसुन

इसमें विटामिन-बी1, बी6, सी और कॉपर पाया जाता है। ऐसे में यह स्किन पर आने वाले मुंहासों को दूर करेगा। इसके अलावा यह त्वचा में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल भी कंट्रोल करता है जिससे मुंहासे नहीं होते।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *