जब शिशु का जन्म हो जाए तो उसे सुलाना पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है। नवजात शिशु जन्म के कुछ दिनों तक बहुत सोते हैं लेकिन जैसे-जैसे वह बड़े होते हैं तो उनका सोने का समय भी कम होता जाता है। पूरी मात्रा में नींद लेना शिशु का मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरुरी है। ऐसे में जरुरी है कि पेरेंट्स को अपने शिशु को सोने का खास ध्यान रखना चाहिए। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि शिशु को एक दिन में कितना सोना चाहिए।

3 से 4 महीने के शिशु कितना सोएं

एक्सपर्ट्स की मानें तो 3-4 महीने के शिशुओं को दिन में कम से कम 5 घंटे सोना चाहिए। इस दौरान उनका शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है और उनका शारीरिक विकास और दिमाग की बढ़ोत्तरी भी नींद में होती है। इस उम्र में शिशु काफी देर तक सोते हैं ऐसे में दिन में वह 3-4 बार छोटी-छोटी नींद ले सकते हैं हालांकि इस समय के दौरान बच्चों को ज्यादा नींद की जरुरत पड़ती है लेकिन 5 घंटे से ज्यादा उनका नहीं सोना चाहिए।

5-7 महीने के शिशु कितना सोएं

जब शिशु की उम्र 5 से 7 महीने की हो तो दिन में वह सिर्फ 4 घंटे तक सोते हैं। इस उम्र में वह काफी एक्टिव होते हैं और उनकी मांसपेशियां भी मजबूत होने लगती हैं। इस दौरान वह अपने आस-पास रखी चीजों को देखकर और घुमाकर सीखने लगते हैं। इस दौरान बच्चे ज्यादा देर तक जागते हैं और उनका ध्यान आकर्षित करने वाली चीजों को लेकर बहुत एक्साइटेड होते हैं ऐसे में उनके दिन में सोने का समय भी कम ही होता है हालांकि कुछ बच्चे थोड़ा ज्यादा सोते हैं लेकिन 5-7 महीने के शिशु को 4 घंटे से ज्यादा दिन में नहीं सोना चाहिए।

7-9 महीने के शिशु कितना सोएं

7-9 महीने के शिशु दिन के समय बहुत कम सोते हैं। इस उम्र में शिशु ज्यादातर दिन में ज्यादा समय तक सोते और जागते हैं। वहीं रात में वह अच्छी नींद लेनी शुरु कर देते हैं। इस दौरान शिशु के सोने का समय 3.5 घंटे होना चाहिए। बच्चों का शारीरिक विकास इस दौरान तेजी से होने लगता है। वह इस दौरान रेंगने, बैठने और अलग-अलग हरकतें करने लगते हैं। ऐसे में रात के समय में ज्यादा जागते हैं और दिन में कम सोते हैं।

10-24 महीने में कितना सोएं

इस दौरान शिशु को दिन में 2-3 घंटे के बीच सोना चाहिए। इस उम्र में बच्चे कई बार छोटे-छोटे हिस्सों में सोते हैं और ज्यादा एक्टिव होते हैं। इस उम्र में शिशु खेल-कूद, नई चीजें सीखने और शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा बिजी होते हैं इससे दिन में सोने का समय उनका कम हो जाता है और रात में वह नींद की आदतें स्थिर होती हैं। ऐसे बच्चे रात में अच्छी नींद लेते हैं इसलिए उन्हें उम्र के बच्चों बच्चों के लिए दिन के समय 2-3 घंटे की नींद बहुत होता है लेकिन कुछ बच्चे इस दौरान थोड़ा ज्यादा सोते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *