बीते कुछ समय से आए दिन नई-नई बीमारियों और वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें मंकी वायरस और बर्ड फ्लू इंफेक्शन भी शामिल है जो दुनिया भर में लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। ऐसे में एक बार फिर वैज्ञानिकों ने एक और बड़ी बीमारी की पुष्टि की है जो मात्र 24 घंटे में लोगों को मौत के घाट उतार सकती है। दरअसल हाल ही में वैज्ञानिकों ने Invasive meningococcal बीमारी की खोज की है और उन्होंने दावा किया है कि यह बीमारी इंसानों के लिए काफी जानलेवा साबित हो सकती है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।  

कई देशों में तेजी से फैल रही है ये बीमारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ सालों से कई देशों में यह बीमारी पाई गई है। वहीं यह बीमारी यूएस, यूके, नॉर्वे और फ्रांस के लोगों में देखी गई है, जिन्होंने हाल ही में साउदी अरब विजिट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह एक ऐसा वायरस है जो इंसान के शरीर में प्रवेश करने के बाद उस इंसान की जान जाने की वजह बन सकती है। हाल ही में यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल ने पुष्टि की है कि नीदरलैंड में एक व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित पाया गया है।

आखिर क्या होता है Invasive meningococcal Disease

इन्वैसिव मेनिंगोकोकल डिजीज वास्तव में एक गंभीर स्थिति है जो तेजी से लोगों में फैल सकती है और बहुत कम समय में, कभी-कभी 24 घंटों के भीतर मृत्यु का कारण बन सकती है। यह निसेरिया मेनिंगिटिडिस के कारण होने वाला एक जीवाणु संक्रमण है, जो मेनिन्जाइटिस या सेप्टिसीमिया (Blood poisoning) का कारण बन सकता है। ECDC के मुताबिक इस बीमारी से मरने वाले लोगों की दर 8 से 15 प्रतिशत है। इतना ही नहीं इस बीमारी से सबसे ज्यादा युवा और किशोर प्रभावित होते हैं।

इन्वैसिव मेनिंगोकोकल डिजीज के क्या है लक्षण  

उल्टी और मतली की समस्या होना

बुखार आना

सिर में दर्द की समस्या होना

गर्दन में अकड़न महसूस होना

भूख न लगना

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *