ADHD जिसे अटेंशन डिफीसिटएट हाइपरएक्टिव डिसऑर्ड कहते हैं, वे एक तरह की न्यूरो डेवलेपमेंटल स्थिति है। आपको बता दें कि ये बीमारी तेजी से बच्चों से लेकर बड़ों को अपना निशाना बना रही है और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी ADHD की समस्या से जूझ रही हैं। वहीं, आपको बता दें कि दिल्ली के AIIMS अस्पताल में ADHD की शिकायत ज्यादा मिल रही है तो चलिए आपको बताते हैं ADHD क्या है और इससे कैसे बचा जा सकात है।
युवाओं में तेजी से बढ़ रही समस्या
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के मनोचिकित्सा विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. रोहित वर्मा का कहना है कि 20 से 27 साल के युवाओं में किसी काम या खेल में ध्यान न लगा पाना, कोई बात स्पष्ट कहने पर भी ध्यान न देना, बातों को मानने में कठिनाई होना, काम करना भूल जाना या न कर पाना और आउट ऑफ जोन आदि की शिकायत ज्यादा बढ़ रही है, जो ADHD के सामान्य लक्षण हैं। कैम्ब्रिज.ऑर्ग में प्रकाशित अध्ययन में ये बात सामने आई कि यूके में लगभग 3% वयस्क एडीएचडी से पीड़ित हैं।
क्या वयस्कों में ADHD होता है?
जी, हां वयस्कों में भी ADHD हो सकता है, लेकिन ये स्थिति बच्चों में ज्यादा देखी जाती है। अगर बचपन में इस समस्या का ध्यान नहीं रखा गया तो बड़े होते-होते ज्यादा परेशान कर सकती है। हालांकि, ऐसे में समस्या ये है कि वयस्कों में ADHD के निदान के लिए कोई मानक मानदंड नहीं है, जब तक कि उन्हें बचपन में पहले से ही निदान न किया गया हो। वहीं, 18 वर्ष के बाद अगर नए लक्षणों की रिपोर्ट की जाए तो व्यक्ति के बचपन के मानदंडों के अनुसार निदान नहीं किया जा सकता है।
ADHD का इलाज?
ADHD के इलाज की बात की जाए तो शुरुआती तौर पर इसे परिवार और दोस्तों के साथ बातचीत करने के साथ-साथ व्यवहार में बदलाव करके ठीक किया जा सकता है। लेकिन अगर इसके गंभीर मामला है तो दवा, मनोचिकित्सा के साथ थेरेपी की जरूरत पड़ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
