आपने पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम का नाम तो सुना ही होगा है। ये एक आम हार्मोनल स्थिति है जो दस में से एक महिला को प्रभावित करती है। ये अनियमित मासिक धर्म यानी पीरियड्स, वजन में उतार-चढ़ाव और हार्मोनल असंतुलन होने के कारण होता है और ऐसे में उनका लाइफस्टाइल भी प्रभावित होता है। फिलहाल इसका कोई इलाज नहीं है, लेकिन पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic Ovary Syndrome) से जूझ रही महिलाओं के लिए सही डाइट बहुत जरूरी होती है।

सुबह का नाश्ता हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर रखना बहुत जरूरी है ताकि हार्मोन बैलेंस रहे, वजन कंट्रोल रहे और और इंसुलिन रेजिस्टेंस सुधरे। इसी मामले पर फिटनेस एक्सपर्ट अंशुला कपूर बताते हैं कि PCOS फ्रेंडली ब्रेकफास्ट में हाई प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट शामिल होना जरूरी है ताकि ब्लड शुगर स्थिर रहे और हार्मोनल बैलेंस बना रहे।

एक्सपर्ट का कहना

अंशुला कपूर का कहना है कि PCOS से परेशान महिलाओं को अपने नाश्ते में चिप्स की जगह मखाना शामिल करना चाहिए। ये अनहेल्दी फैट के बिना फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। उनका कहना है कि PCOS से जूझ रही महिलाएं हाई-प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट वाला ब्रेकफास्ट जरूर करें। कोशिश करें कि ओट्स, स्प्राउट्स, हाई प्रोटीन युक्त फूड और ग्रीक योगर्ट यानी दही को अपनी डाइट में शामिल करें और प्रोसेस्ड फूड, चीनी और कैफीन से दूर रहें। उन्होंने कहा कि सही डाइट और लाइफस्टाइल से PCOS के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

डाइट

बिना चीनी वाला दही

अपनी डाइट में नाश्ते के रूप में प्रोटीन से भरपूर ग्रीक दही का सेवन करें। इसके सेवन से पेट भरा हुआ रहता है और पेट हेल्दी रहता है। आपको बता दें कि ग्रीक योगर्ट प्रोबायोटिक्स से भरपूर है, जिससे गट हेल्थ सुधरती है और हार्मोन बैलेंस रहते हैं। वहीं, ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रसबेरी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होते हैं, जिससे इंफ्लेमेशन कम होती है।

ओट्स

आपको बता दें कि प्रोटीन से भरपूर ओट्स का सेवन किया जा सकता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने में मदद मिलती है। इससे डाइजेशन बेहतर रहता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

बाजरा और ज्वार की रोटी

वे बताते हैं कि ऐसे में गेहूं आधारित रोटियों के बजाय, बाजरा या ज्वार की रोटी बढ़िया रहती है, क्योंकि ये फाइबर से भरपूर होता है और ब्लड शुगर का लेवल भी कंट्रोल रहता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *