बहुत से लोग हैं जिनकी सुबह की शुरूआत चाय और कॉफी के साथ होती है और वे बहुत ही खतरनाक है। ऐसे में अगर आप भी अपने दिन की शुरूआत इन चीजों से करते हैं तो सावधान हो जाएं। दिन की शुरूआत हेल्दी तरीके से करें और सुबह-सुबह हल्दी और नींबू के पानी का सेवन करें।

नींबू-हल्दी का पानी

बॉडी करे डिटॉक्स

नींबू-हल्दी के पानी के बहुत से फायदे हैं। इसके सेवन से बॉडी तुरंत डिटॉक्स हो जाती है। इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और पाचन भी बेहतर होता है। आपको बता दें कि हल्दी में करक्यूमिन और नींबू में विटामिन C काफी मात्रा में होता है, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

पाचन के लिए बेहतर

अगर आप सुबह-सुबह नींबू-हल्दी का पानी पीते हैं तो पाचन भी बेहतर होता है। इसके सेवन से एसिडिटी नहीं होती और गैस, कब्ज जैसी गंभीर समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

त्वचा पर आए नेचुरल निखार और वजन करे कम

इसका सेवन से त्वचा पर नेचुरल निखार आता है। आपको बता दें कि हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे त्वचा साफ रहती है। वहीं, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे वजन भी कम होता है। शरीर से हानिकारक तत्व भी बाहर निकलते हैं।

हल्दी-नींबू पानी बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी लें। फिर उसमें एक चम्मच हल्दी, एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर डालें। चाहे तो आप शहद भी मिला लें। सब चीज को मिक्स करे और सुबह-सुबह खाली पेट सेवन कर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *