फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है यह तो सब जानते ही हैं। इन्हीं फलों में से एक खुबानी अक्सर लोग खुबानी खाकर उसकी गुठलियां फेंक देते हैं लेकिन आपको शायद यह नहीं जानते कि ड्राई खुबानी की गुठलियों में से बादाम की तरह ड्राई फ्रूट निकलता है। यह ड्राई फ्रूट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। एनसीबीआई की रिपोर्ट्स के अनुसार, खुबानी की गुठली में जो बीज पाए जाते हैं उन्हें खाने से हाई ब्लड प्रेशर, गठिया, डायबिटीज, मोटापा और कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होगा। कुछ दवाईयों में इस गुठली के अंदर मौजूद बीज का इस्तेमाल भी होता है।
हाई ब्लड प्रेशर होगा कम
रिपोर्ट्स के अनुसार, खुबानी की गुठली में से निकलने वाला बीज बादाम की तरह होता है ऐसे में इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर भी खत्म होगा। बादाम में हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं जो ब्लड वैसल्स को रिलैक्स करेंगे। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल संबंधी कई बीमारियों का खत्म होगा।

अस्थमा के लक्षण भी होगे कम
खुबानी के बीजों में पाए जाने वाले तत्व अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलेगी। इसमें एंटीएनाल्जेसिक पाए जाते हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए फायदेमंद रहेगा।
कैंसर की कोशिकाएं होगी खत्म
एनसीबीआई रिपोर्ट्स के अनुसार, खुबानी की गुठली में एमिगडलिन कंपाउंड पाए जाते हैं जो सायनाइड में बदल जाता है। सायनाइड एक तरह का जहर होता है ऐसे में गुठली के बीज से निकलने वाला एमिगडलिन पेट में जाए तो कैंसर कोशिकाओं को खत्म करेगा हालांकि इसका सेवन खुद न करें। बिना डॉक्टर की सलाह पर खुबानी न करें।
कई दवाईयों में होगा इस्तेमाल
एनसीबीआई रिपोर्ट्स की मानें तो खुबानी के बीजों को कई दवाईयों में इस्तेमाल भी होता है। एंटीकैंसर, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीअस्थमा, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीएनाल्जेसिक दवाईयों में भी इस्तेमाल होता है हालांकि यह साइंटिफिक प्रोसेस से होता है लेकिन खुद से इसका इस्तेमाल आप न करें।
गठिया का दर्द भी होगा कम
खुबानी की गुठली में निकले बादाम में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे सूजन नहीं होगी और सूजन से होने वाली बीमारियों का खतरा भी कम होगा। गठिया का दर्द भी सूजन से संबंधित ही होता है ऐसे में इसके कारण भी सूजन बढ़ सकती है जिसके कारण बहुत दर्द होती है। खुबानी के बीज का सेवन करने से दर्द कम होगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
