हेयरफॉल एक ऐसी समस्या है जिससे आज के समय में सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी परेशान हैं। यह किसी भी मौसम में हो सकता है लेकिन जैसे ही मौसम में बदलाव आता है हेयर फॉल की समस्या भी शुरु हो जाती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए सब पहले महंगे और कैमिकल युक्त हेयर केयर प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करते हैं लेकिन प्रोडक्टस इस्तेमाल करने के कारण भी समस्या से राहत नहीं मिलती। हेयरफॉल से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज आपको एक ऐसी ही नुस्खे के बारे में बताते हैं।
सरसों का तेल
यह तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे इस्तेमाल करने से बालों के टूटने की समस्या से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड पाए जाते हैं। इस तेल में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसे इस्तेमाल करने से बालों की छोटी-बड़ी समस्या से भी राहत मिलती है।

प्याज से मिलेंगे बालों को फायदे
प्याज में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बालों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। वहीं यदि आप प्याज का रस लगाएंगे तो बालों का झड़ना कम होगा और नए बाल उगेंगे। इसके अलावा आपके बाल घने भी बनेंगे इसलिए बालों के लिए भी प्याज ज्यादा फायदेमंद रहेंगे।
लौंग भी रहेगा बालों के लिए फायदेमंद
सेहत के साथ-साथ लौंग भी बालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और गुण बालों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। लौंग आपके बालों की ग्रोथ में भी मदद करेगा। इसका यदि आप सेवन करेंगे तो आपके बाल मजबूत बनेंगे और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव होगा।
ऐसे बनाएं तेल
बालों की समस्याएं दूर करने के लिए आप यह तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
. तेल बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें।
. फिर इसमें लौंग और प्याज डालकर अच्छे से उबाल लें।
. इस बात का ध्यान रखें कि तेल तब तक उबालें जब तक इसका रंग काला न हो।
. अब इसको ठंडा होने के लिए रख दें।
. ठंडा होने के बाद तेल एक बोतल में स्टोर करके रख लें।
इस तरह बालों के लिए फायदेमंद है तेल
यदि आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं तो सरसों के तेल में प्याज और लौंग मिलाकर सिर पर लगाएं। प्याज में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं यह पोषक तत्व आपके बालों को मजबूत बनाएंगे। वहीं लौंग में विटामिन, आयरन, कैल्शियम, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिससे बालों के झड़ने, समय से पहले सफेद होना और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से बचाव होगा।

ऐसे लगाएं बालों में तेल
इस तेल को आप सिर धोने से 1 घंटे पहले या फिर सारी रात बालों में लगाकर रख सकते हैं। तय समय बाद बाल माइल्ड शैंपू से धो लें। यह तेल बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
