टमाटर एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर सब्जी में किया जाता है। सुबह खाली पेट यदि आप इससे बना जूस पिएंगे तो आपकी सेहत को कई तरह से फायदे होंगे। सिर्फ इतना ही नहीं शरीर को गंदगी भी टमाटर का जूस पीने पीने से निकलेगी। इसको स्वाद और सेहत का खजाना कहते हैं। टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। इसका जूस पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इसमें फोलेट, विटामिन-सी, पोटैशियम के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स कैरोटेनॉयड्स पाए जाते हैं जो कई तरह के समस्याओं से बचाने में मदद करेंगे। तो आइए जानते हैं कि टमाटर का जूस पीने से और क्या-क्या फायदे होंगे।

हड्डियां बनेगी मजबूत

यदि आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो आप टमाटर का जूस पिएं। इसमें विटामिन-के और कैल्शियम पाया जाता है जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

पेट के लिए फायदेमंद

यदि आपको पेट संबंधी कोई दिक्कत है तो भी टमाटर का जूस आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसमें काला नमक डालकर पीने से आपकी कई दिक्कतें दूर होंगी।

वजन होगा कम

इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में मौजूद होती है। ऐसे में यह आपका वजन कम करने में मदद करेगा। यदि आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो रोज सुबह खाली पेट एक गिलास टमाटर का जूस पीना शुरु कर दें।

स्किन रहेगी अच्छी

इसमें लाइकोपीन, विटामिन-सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करेगा। इसे पीने से आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।

दिल रहेगा स्वस्थ

दिल के मरीजों को स्वस्थ रखने के लिए भी टमाटर बेहद लाभकारी होता है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करेगा।

टमाटर का जूस रहेगा फायदेमंद

खाली पेट टमाटर का जूस पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। इसे बनाने के लिए पहले रसीले और पके हुए टमाटर लें। फिर इन्हें अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। अब उसको थोड़े से पानी के साथ ब्लेंड करें जब तक यह चिकना न हो जाए। फिर इसको छानकर बीज या गूदा निकालें। अब इसमें स्वाद के तौर पर थोड़ा सा नमक या नींबू डालें। रस को धीरे-धीरे पिएं इससे यह आपकी लार में मिल जाएगा और आसानी से पचेगा। खाली पेट इस जूस को पीने के बाद अगर कोई एलर्जी हो तो एक्सपर्ट्स की सलाह लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *