घरों में करी पत्ता इस्तेमाल जरुर होता है। इसे डालने से खाने का स्वाद डबल हो जाता है और खाने की महक भी बढ़ जाती है। करी पत्ता को मीठी नीम भी कहते हैं। सिर्फ खाने को स्वाद बनाने में ही नहीं बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी होती है। आयुर्वेद में इसके कई तरह के फायदे बताए गए हैं। इसमें कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे और कई तरह की बीमारियों से भी बचाएंगे। तो चलिए जानते हैं करी पत्ता खाने के फायदे।

इन गुणों से भरपूर होता है करी पत्ता

इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन-ए, विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीडायबिटीक, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीट्यूमर गुणों से युक्त होती है।

खाने के फायदे

. करी पत्ता में एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं ऐसे में इसका सेवन करने से आपकी ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहेगी।

. इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आपको शरीर में किसी तरह की सूजन है तो उससे भी राहत मिलेगी।

. इसे खाने से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कंट्रोल में रहेगा।

. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर की गंदगी को दूर करेंगे। इसे खाने से आपके लिवर की फंक्शनिंग बेहतर होगी।

शरीर को ऐसे भी होंगे फायदे

. करी पत्ता खाने से आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी।

. बालों से संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलवाने में भी यह बेहद फायदेमंद रहेगा।

. पेट और पाचन के लिए भी करी पत्ता लाभकारी साबित होगा।

. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी यह बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे खाने से कई तरह की बीमारियों से बचाव होगा।

. स्किन के लिए भी यह फायदेमंद रहेगी।

ऐसे खाएं करी पत्ता

. करी पत्ते की चाय बनाकर आप पी सकते हैं।

. इसे आप खाने में तड़के के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

. सुबह खाली पेट आप करी पत्ता खा सकते हैं।

. चटनी में डालकर आप इसे पी सकते हैं।

नुकसान

एक्सपर्ट्स की मानें तो करी पत्ते में एल्कलॉइड नाम का कंपाउंड पाया जाता है। ऐसे में यदि आप इसका ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो सेहत के लिए खतरनाक होगी। इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी शरीर को होंगे। कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है आपका ब्लड शुगर लो हो सकती है, बीपी बढ़ेगा और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *