आजकल चेहरे पर डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन की समस्या लोगों के लिए आम सी हो गई है। इस वजह से त्वचा पर निखार कम हो जाता है। डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन के कारण चेहरा बेजान सा दिखने लगता है। अगर चेहरे पर डार्क स्पॉट्स आ जाए तो इसके पीछे का कारण सूरज की किरणें, हार्मोनल बदलाव आदि हो सकते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि चेहरे पर हुए डार्क सर्कल और पिग्मेंटेशन को ठीक किया जा सकता है। अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो हम आपके लिए देसी उपाय लेकर आए हैं, जिससे आप इसको आसानी से ठीक कर सकते हैं।
देसी उपाय
गुलाब जल और संतरे के छिलके
डार्क स्पॉट्स और पिगमेंटेशन हटाने के लिए आप संतरे के छिलके का पाउडर और गुलाब जल की मदद ले सकते हैं। इनकी मदद से आप चेहरे पर आए डार्क सर्कल्स को आसानी से हटा सकते हैं। इसको बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों का पाउडर तैयार कर लें। पाउडर बनाने के बाद, एक चम्मच पाउडर लें और गुलाब जल को मिला ले। लीजिए आपका पेस्ट तैयार है। इसे आप अपने चेहरे पर डार्क स्पॉट्स वाली जगह पर 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें और फिर कुछ समय बाद धो लें।
संतरे का पाउडर और दही
इसके अलावा संतरे के छिलके के पाउडर और दही से भी डार्क सर्कल को आसानी से कम किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले संतरे के छिलके का पाउडर बनाएं और फिर एक चम्मच ताजा दही को मिला लें। इसके बाद इसका पेस्ट बना लें और डार्क स्पॉट्स पर लगाएं। 15 मिनट तक ऐसे ही चेहरे पर रहने दें और कुछ समय के बाद धो लें। इसे हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
