जिस हिसाब से गर्मी बढ़ रही हैं ऐसे में पानी का इन्टेक बहुत ही जरुरी है। इतना ही नहीं दिन में कितना पानी सेहत के लिए ठीक है वो भी जानना जरुरी है। दरअसल गर्मी में हद से ज्यादा पानी पी लिया जाता है जिसकी वजह से पेट फूलने की दिक्कत सामने आती है। साथ ही बहुत से लोग खड़े खड़े पानी पी लेते हैं जिसके कारण कई अन्य तरह की बीमारी होने के खतरा बढ़ जाता है। वहीँ मानव शरीर लगभग 70 प्रतिशत पानी से बना है। हम जिंदा रहने के लिए पूरी तरह से पानी पर निर्भर हैं। लेकिन जब शरीर में पानी की कमी हो जाये तो डिहाइड्रेशन हो सकता है। इसकी वजह से बहुत सी सेहत से जुडी परेशानियाँ होने लगती है। वहीँ आपको अपने शरीर को सुचारु रूप से काम करने के लिए हर दिन लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीने की जरूरत है। लेकिन क्या आप पानी पीने का सही तरीका जानते हैं। शायद नहीं, तो आज इसी के बारे में जानते हैं।

खड़े होकर पानी पीने से हो क्या समस्याएं होती हैं

किडनी ख़राब होने की समस्या

दरअसल खड़े होकर पानी पीने से किडनी की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप किडनी के मरीज हैं तो खड़े होकर पानी का सेवन न करें। आराम से बैठ कर पानी धीरे धीरे पियें।

गठिया की समस्या

वहीँ जो लोग गठिया से पीड़ित है, उन्हें खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। खड़े होकर पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा बढ़ने लगती है जिससे जोड़ों का दर्द भी बढ़ने लगता हैऔर आपको हर समय हड्डियों व् जोड़ों में दर्द रहने लगता है।

फेफड़ों की समस्या

खड़े होकर पानी पीने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने लगता है। इससे फेफड़ों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।  ऐसे में आप आराम से बैठकर पानी पीने की कोशिश करें। जल्दबाजी का पानी का सेवन न करें।

खराब पाचन

खड़े होकर पानी पीने से लोगों के पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। खड़े होकर पानी पीने से पानी तेजी से पेट  की तरफ जाता है। जिससे शरीर के निचले हिस्से में चोट लगने की सम्भावना बढ़ जाती है । इस वजह से पाचन ख़राब होने लगता है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि पानी आराम से बैठ कर ही पियें ।

पानी पीने का सही तरीका जानें

पानी हमेशा आराम से बैठकर पीना चाहिए

पानी को एक साथ पीने की बजाय छोटे-छोटे घूंट में पीने की कोशिश करें

धीरे-धीरे पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस सही रहता है

शरीर को सभी जरूरी मिनरल्स आराम से मिल जाते हैं

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *