बासी खाना सेहत के लिए कितना खतरनाक है यह तो सब जानते हैं। इसके बाद भी कई लोग बासी खाना खाते हैं लेकिन स्वस्थ रहने के लिए आपको हमेशा फ्रेश और गर्म खाना ही खाना चाहिए। कुछ लोग खाने को नहीं फेंकना चाहते इसलिए उसे इस्तेमाल करने के चक्कर में बचा हुआ खाना खा लेते हैं ऐसे में यदि आप भी ऐसे करते हैं तो सावधानी बरतें। बासी खाना खाने से सेहत पर बुरा असर होता है हालांकि कुछ घंटे तक आप इसे फ्रिज में रखकर खा सकते हैं लेकिन यदि यदि लंबे समय तक आप फ्रिज में रखा खाना खाएंगे तो आपकी सेहत को नुकसान होगा। कुछ लोग बासी चिकन भी गर्म करके खाने के शौकीन होते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। बासी चिकन में बैक्टीरिया पनपते हैं जो कि पाचन तंत्र को खराब करेंगे और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खड़ी करेंगे। ऐसे में यदि आप भी बासी चिकन को गर्म करके खाते हैं आज आपको बताते हैं कि इससे आपकी सेहत को कैसे नुकसान होगा।

शरीर को नहीं मिलेगा प्रोटीन

यदि आप प्रोटीन के लिए चिकन को बार-बार गर्म करते हैं तो इससे आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में चिकन नहीं मिलेगा। इसको गर्म करके खाने से इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन टूट जाता है। प्रोटीन मिलने की जगह बासी चिकन खाने से आपके शरीर को कई तरह से नुकसान हो सकता है।

उल्टी मतली

बासी चिकन को दोबारा गर्म करके खाने से आपको उल्टी-मतली जैसी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है। इसको खाने से आपका पेट अच्छी तरह से साफ नहीं होता और आपको हार्टबर्न और गले में जलन जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं बासी चिकन खाने से आपके मुंह का स्वाद भी खराब होता है।

फूड प्वॉइजनिंग

बासी चिकन दोबारा गर्म करके खाने से आपको फूड प्वॉइजनिंग की दिक्कत भी हो सकती है। अगर आप बासी चिकन यह समझकर दोबारा खाते हैं कि इसको गर्म करने से इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होंगे तो ऐसा नहीं होगा। बासी खाना गर्म करने के बाद भी इसमें कुछ बैक्टीरिया रह सकते हैं। यह बैक्टीरिया फूड प्वॉइजनिंग का कारण बनेंगे ऐसे में यह खाना आपके लिए असुरक्षित रहेगा।

पाचन संबंधी दिक्कतें

बासी चिकन दोबारा गर्म करके खाने से आपको पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती है। चिकन में नाइट्रोजन मौजूद होता है ऐसे में इसका सेवन करने से आपको गैस, अपच के साथ-साथ कई बार पेट में दर्द भी हो सकती है। कुछ लोगों को तो बासी चिकन खाने से गैस्ट्रेइंटेस्टाइनल इंजरी से भी जूझना पड़ सकता है।

इतनी बार चिकन गर्म करना रहेगा सही

फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, खाना सिर्फ एक ही बार गर्म करना चाहिए। यदि आप इसको बार-बार गर्म करेंगे तो यह कई तरह से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में इसको खाने से बैक्टीरिया बढ़ेंगे जिसके कारण सेहत को कई तरह से नुकसान भी हो सकता है इसलिए यह कोशिश करें कि जब भी चिकन खाना हो तो उसे ताजा ही खाएं बासी खाने से यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *