योग करने से कई बिमारियों का खात्मा होता है और मेंटली आप काफी स्ट्रोंग बनते हैं। ऐसे में 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पर जालंधर के डीएवी आयुर्वेदिक कॉलेज में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन यानि नीमा जालंधर ने डीएवी कॉलेज के साथ मिलकर 10वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। ये कार्यक्रम नीमा जालंधर के प्रेसिडेंट डॉ. सतबीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
योग गुरु डॉ. शशि ने करवाया योग

बता दें इस मौके पर कॉलेज के डॉ. Gagan ने नीमा वाईस प्रेसिडेंट और योग गुरु डॉ. शशि के सहयोग से वहां उपस्थित सभी को योग और प्राणायाम करवाया। इतना ही नहीं डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजीव सूद अपने पूरे स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
क्या कहा डॉ. सतबीर सतबीर सिंह ने

डॉ. सतबीर ने इस मौके पर प्रधानमंत्री की सरहना करते हुए कहा कि उन्होंने हमारे देश के साथ साथ पूरे विश्व में योग को प्रमोट किया है। आज उन्हीं की वजह से हम योग को इतनी अहमियत दे पा रहे हैं और एक साथ योग करने के लिए इकट्ठे हुए हैं।
नीमा के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. बजाज भी रहे मौजूद

बता दें इस मौके पर नीमा के स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. बजाज भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योग करना हम सभी के लिए काफी आचा माना गया है। हम सभी को इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने सभी नीमा सदस्यों का धन्यवाद किया और सभी को एक साथ इस तरह के कार्यकर्मों को करने के लिए प्रेरित भी किया।

इस मौके पर नीमा विमेंस फोरम की काफी महिलाएं योगा करते हुए नजर आयीं। साथ ही नीमा जालंधर के अन्य सदस्यों को मोमेंटों दिया गया।
