नीमा जालंधर की ओर से स्थानीय होटल में सीएमई रखी गई थी। इस सीएमई का आयोजन नीमा जालंधर के प्रेजिडेंट डॉ. एस.पी डालिया की अध्यक्षता में हुआ था। इसमें जालंधर के प्रमुख नेत्र रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर जे.एस थिंद और डॉक्टर सौरभ मित्तल ने खास जानकारी दी। मंच का संचालन डॉ. राजीव धवन ने किया। सीएमई की शुरुआत धनवंतरि पूजन के साथ हुई। इसके बाद डॉ. राजीव धवन ने आए हुए सभी नीमा के डॉक्टर्स का स्वागत किया।

 

डॉक्टर जेएस थिंद ने दी नई तकनीकों की जानकारी

सीएमई में मुख्य वक्ता के तौर पर आए हुए डॉ. जे. एस थिंड ने चश्मा उतारने की लेटेस्ट टैक्नोलॉजी के बारे में बताया। डॉ. जे. एस थिंद (जसवंत सिंह थिंद) ने रिफरैक्टिव सर्जरी की नई विधि FemtoSmile और Smile Pro Like Surgery के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यह दोनों सर्जरी सिर्फ 8 सैकेंड में हो जाती है। डॉ. जे. एस थिंद ने बताया कि यदि किसी की आंखों की पुतली की मोटाई कम है फिर भी उसका चश्मा उतर सकता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी को शुगर है या कोई दवाई चल रही है तो उसके लिए यह सर्जरी कितनी सही है। क्या इससे उन्हें कोई साइड इफेक्ट होगा? प्रेग्नेंट महिलाएं या ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाएं यह सर्जरी करवा सकती हैं इस बारे में भी उन्होंने जानकारी दी।

डॉ. सौरभ मित्तल ने रैटिना की बीमारियों पर दी जानकारी

इसके बाद डॉ. सौरभ मित्तल ने रैटिना से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की बीमारियों के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने मोतियाबिंद, कॉन्जैक्टवाइट्स के नए उपचारों की भी विस्तार में जानकारी दी।

अंत में मुख्य वक्ता डॉ. जे. एस थिंद और डॉ. सौरभ मित्तल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । साथ में डॉ. एस. पी डालिया ने सभी आए हुए सदस्यों का दिल से धन्यवाद किया।

ये डॉक्टर्स रहे मौजूद

इस सीएमई में डॉ. विपुल कक्कड़, डॉ. के.एस राणा, डॉ. आई.पी सेठी, डॉ. वनीता गोस्वामी, डॉ. दिनेश जग्गी समेत कई डॉक्टर्स शामिल हुए।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *