वजन घटाना मुश्किल तो होता है लेकिन अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो तेजी से कम कर सकते हैं। सबसे पहले अपनी डाइट में कोशिश करें कि हाई फाइबर और मेटाबोलिज्म बूस्टर फूड्स शामिल करें। ऐसा करने से वेट लॉस में तेजी होगी और वजन घटाना आसान हो जाता है तो ऐसे में यहां आपको बताएंगे कि कौन से फूड्स का सेवन करना चाहिए।
आंवला और शहद का सेवन

वजन कम करने के लिए आंवला और शहद का सेवन करें। इसे खाने के लिए कच्चे आंवले को काटें और शहद में भिगोकर खालें। आप इसे चबाकर खा सकते हैं और फिर गुनगुना पानी पी लें।
आंवला और शहद का जूस
आंवला और शहद को खाने के अलावा आप जूस के रूप में भी ले सकते हैं। ये जूस पेट के लिए कई तरह से फायदेमंद है। जूस के सेवन के लिए आंवला को पीस लें और जूस निकाल लें। फिर शहद मिला लें और फिर इसका सेवन कर लें।
वेट लॉस के लिए फायदेमंद
वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए शहद में भिगोया आंवला उनके आहार में एक अतिरिक्त फूड हो सकता है। आपको बता दें कि आंवला कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है, जिसके सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है। शहद का अगर संयमित रूप से उपयोग किया जाए तो ये मेटाबोलिक रेट बढ़ाने और फिर वेट लॉस में तेजी लाने में मददगार हो सकता है।
Good for Skin
आपको बता दें कि आंवला और शहद दोनों ही मिलकर त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योगदान देते हैं। आंवला का विटामिन सी कोलेजन संश्लेषण में सहायता करता है, जिसकी मदद से त्वचा जवां और चमकदार रहती है। शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है और इसके रोगाणुरोधी गुण त्वचा की चमक को और बढ़ाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
