केसर को खाने के अलावा और भी बहुत से फायदे है। केसर, स्किन को नरिश करने और त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। केसर के इस्तेमाल से त्वचा को पोषण मिलता है और नमी बनी रहती है। इसलिए अगर आप अपनी स्किन की देखभाल चाहते हैं तो केसर को दिनचर्या में शामिल करें ताकि चमकदार स्किन पाने में आपको मदद मिल सके।

केसर चेहरे के लिए कैसे है लाभदायक?

रेडनेस और सूजन

आपको बता दें कि केसर में सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो लालिमा, जलन और सूजन को कम करने में मददगार है। इससे स्किन का पीएच लेवल ठीक रहता है और बनावट बेहतर होती है। इस वजह से रेडनेस और त्वचा में सूजन कम हो सकती है।

सन टैन और पिग्मेंटेशन

केसर त्वचा की रंगत और सन टैन को कम करने में मददगार है। केसर के कुछ यौगिक तत्व होते हैं जो मेलेनिन के उत्पादन को रोक सकते हैं। इसके यूज से पिंग्मेंटेशन कम होता है और फिर एक निखरी त्वचा मिल पाती है।

मुंहासे और दाग-धब्बे

चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों का इलाज करने में केसर मदद कर सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण हैं जो त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। तो ऐसे में इन सब समस्याओं के लिए आप केसर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

केसर क्रीम

केसर क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले थोड़ा सा शिया बटर लें और केसर मिला लें। इसके बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाएं। इन सबको मिलाने के बाद चेहरे पर लगा लें। लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें ताकि त्वचा की बनावट बनी रहे और स्किन हेल्दी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *