बॉलीवुड एक्‍ट्रेस राधिक आप्‍टे अब एक न्‍यू मॉम बन चुकी हैं। हाल ही में उन्‍होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए हैं, और इसमें सबसे चुनौतीपूर्ण था बेबी की देखभाल के साथ-साथ काम को संभालना। बाफ्टा अवॉर्ड्स के लिए पहुंची राधिका ने अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि उन्‍हें इस फंक्‍शन को अटेंड करते हुए ब्रेस्‍टफीडिंग और पोस्‍टपार्टम जरूरतों को भी मैनेज करना पड़ा।

राधिका आप्‍टे का ब्रेस्‍टफीडिंग अनुभव

राधिका ने अपने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए बताया कि उन्‍हें ब्रेस्‍टमिल्‍क पंप करना पड़ा था, और इसके लिए उन्‍होंने बाथरूम का सहारा लिया। उन्‍होंने कहा कि यह किसी भी न्‍यू मॉम के लिए एक चैलेंजिंग और कठिन प्रक्रिया हो सकती है। हालांकि यह अनुभव कई महिलाएं अनुभव करती हैं, खासकर जब वह काम और मां बनने के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती हैं।

https://www.instagram.com/p/DGMPBfjshpU/?utm_source=ig_web_copy_link

ब्रेस्‍टफीडिंग के फायदे

विशेषज्ञों के अनुसार ब्रेस्‍टफीडिंग शिशु के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। डब्‍ल्‍यूएचओ और यूनिसेफ के अनुसार बच्‍चे को जन्‍म के पहले घंटे में ही मां का दूध पिलाना चाहिए। इसके अलावा पहले 6 महीने तक केवल ब्रेस्‍टमिल्‍क दिया जाना चाहिए और किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ या लिक्विड को ना दिया जाए।

ब्रेस्‍टमिल्‍क को कैसे स्‍टोर करें

ब्रेस्‍टमिल्‍क को स्‍टोर करने के कुछ नियम भी हैं। जब आप ब्रेस्‍टमिल्‍क को बोतल में स्‍टोर करें, तो बोतल के ऊपर एक इंच का स्‍पेस छोड़ें, ताकि दूध फ्रीज होने पर फैल सके। दूध को इंसुलेटेड कूलर बैग में फ्रोजन आईस पैक के साथ 24 घंटे तक रखा जा सकता है। अगर दूध को चार दिनों में नहीं उपयोग करना है, तो उसे तुरंत फ्रीज कर देना चाहिए।

दूध पिलाने की सही विधि

दूध को रूम टेंपरेचर पर या गुनगुना करके दिया जा सकता है। इसे गर्म पानी के कटोरे में डालकर या बहते हुए पानी में रखकर गर्म किया जा सकता है। दूध को माइक्रोवेव या स्‍टौव पर सीधे गर्म नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह दूध के पोषण को प्रभावित कर सकता है।

कितनी बार और कब दूध पिलाना चाहिए

नवजात शिशु को पहले महीने में दिन में 8 से 12 बार दूध पिलाना चाहिए, क्‍योंकि ब्रेस्‍टमिल्‍क जल्‍दी पच जाता है और शिशु को बार-बार भूख लग सकती है। इसके बाद 1 से 2 महीने के शिशु को दिन में 7 से 9 बार दूध पिलाना चाहिए।

कितनी देर तक दूध पिलाएं

नवजात शिशु को एक बार में 20 मिनट या उससे अधिक समय तक दूध पिलाने की जरूरत हो सकती है। जैसे-जैसे शिशु बड़ा होता है, उसे एक ब्रेस्‍ट से 5 से 10 मिनट में दूध मिल सकता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *