हर किसी के घर में जीरा जरूर होता है। जीरे का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाता है और साथ ही इससे हेल्थ भी बेहतर रहती है। जीरा एक मसाला है, जिसमें बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जैसे कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, वसा, फैट, कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम , मैग्नीशियम , फास्फोरस, विटामिन ई , विटामिन ए , विटामिन सी भी बड़े पैमाने पर पाए जाते हैं तो आपको ये भी बता दें कि ये वजन कम करने में भी लाभदायक होता है और इससे नींद भी बेहतर आती है।
रात के समय जीरा पानी
रात के समय अगर जीरा पानी का सेवन किया जाए तो कई तरह के फायदे मिलते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर पाचन पर होता है। इसके सेवन से खाना जल्दी और आसानी से पचता है और अपच की समस्या नहीं रहती। इसके सेवन से गैस भी नहीं होती।
वजन घटने में लाभदायक
जीरा पानी का सेवन करते हैं तो बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे शरीर का अतिरिक्त फैट कम होता है। इससे शरीर से विषैले तत्व आसानी से बाहर निकलते हैं।
नींद न आने की समस्या से राहत
जैसा आपको ऊपर बताया गया है कि जीरा में आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन जैसे कई पौषक तत्व पाए जाते हैं, जिससे मानसिक तनाव और चिंता कम होती है और साथ ही नींद भी बेहतर आती है।
जीरा पानी बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा डालें और पांच से दस मिनट तक धीमी आंच पर उबालने दें। इसे बंद करने के बाद जब ये गुनगुना हो जाए तो इसे पी लें। लेकिन याद रखें कि जीरा को ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए, क्योंकि फिर आपके पेट में जलन हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
