स्ट्रेस या फिर कई बार ऐसे ही बैठे हुए लोग नाखून चबाने लगते हैं। बड़े नाखून चबाएं तो कोई बात नहीं लेकिन यदि किसी बच्चे को नाखून चबाने की आदत उनकी हेल्थ प्रॉब्लम्स को नुकसान भी पहुंचा सकती है। बच्चे यदि नाखून चबाएं तो देखने में भी अजीब लगता है और उन्हें कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी जूझना पड़ सकता है। नाखून चबाने के कारण बच्चों को कैसे नुकसान हो सकता है आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
पेट संबंधी दिक्कतें
नाखूनों के साथ शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया जा सकते हैं। इससे पेट में दर्द, डायरिया और गैस्ट्रो इंटेस्टाइनल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
दांतों पर पड़ेगा दबाव
यदि बच्चे लगातार नाखून चबाएं तो उनके दांतों पर भी ज्यादा दबाव पड़ेगा। इससे उनके दांत कमजोर हो सकते हैं और इनमें दरारें भी आ सकती हैं।
नाखूनों की बनावट हो जाएगी खराब
यदि बच्चे लंबे समय तक नाखून चबाएंगे तो यह असामान्य तौर पर बढ़ने लगेंगे। इसके कारण उनके नाखूनों की बनावट भी खराब हो जाएगी। लंबे समय तक नाखून चबाने के कारण बच्चों की उंगलियों की स्किन पर भी असर होगा। इसके कारण उन्हें चोट लग सकती है या फिर उंगलियों में सूजन भी हो सकती है।
इंफेक्शन का रहेगा खतरा
बच्चे मिट्टी, गंदी सतहों वाली जगहों पर हाथ लगाते हैं। इसके कारण भी उनके नाखूनों में गंदगी जमा होने लगती है। ऐसे में बच्चे जब अपने नाखून चबाएंगे तो हानिकारक जीवाणु उनके शरीर में चले जाएंगे जिसके कारण उन्हें इंफेक्शन हो सकता है। नाखून चबाने के कारण बच्चों को पेट में दर्द, कब्ज, उल्टी और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
ऐसे छुड़वाएं बच्चों की आदत
. अगर आप बच्चों की यह आदत छुड़वाना चाहते हैं तो जब भी वह नाखून चबाए तो आप उसे किसी ओर एक्टिविटी में बिजी कर दें। ड्राइंग, पजल्स या फिर उन्हें खिलौने आप खेलने के लिए दे सकते हैं।
. यदि आपका बच्चा गुस्से या फिर तनाव में आकर नाखून चबा रहा है तो उसकी परेशानी समझें और उसे कम करने की कोशिश करें।
. बच्चों को प्यार से भी समझाएं कि नाखून चबाने से उन्हें क्या-क्या नुकसान होंगे और इस आदत को क्यों छोड़ना चाहिए।
. उनके नाखून रोज काटें ताकि वह इसे चबा ही न पाएं।
. यदि समझाने के बाद भी बच्चे नाखून चबाना नहीं छोड़ते तो उनके हाथों में नीम, करेला और मिर्च लगा दें ताकि वह मुंह में उंगली न डाल पाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
