खूबसूरत चेहरा हर किसी की पहली चाह होती है। इसके लिए सभी क्या-क्या नहीं करते लेकिन फिर भी त्वचा पर निखार नहीं आता। वहीं कुछ लोग त्वचा पर तेल भी लगाते हैं। त्वचा पर तेल लगाने से त्वचा सॉफ्ट और हेल्दी होती है। यदि आप नियमित तौर पर स्किन पर तेल लगाएंगे तो यह शाईनी भी दिखती है। फेस ऑयल में कई हीलिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन प्रॉब्लम्स से बचाने के साथ-साथ चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाएंगे। इसी वजह से ज्यादातर ब्यूटी एक्सपर्ट्स फेस ऑयल लगाने की सलाह देते है लेकिन इसका फायदा तभी होता है जब आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार हो। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही रहेगा।

नीम का तेल

त्वचा के लिए नीम का तेल भी बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे सीधे स्किन पर न लगाएं। नीम के तेल को आप तिल या फिर बादाम के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे मुंहासे, फोड़े-फुंसियां और फंगल इंफेक्शन में भी काफी राहत मिलती है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह तेल आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

जैतून का तेल

इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। यह गुण त्वचा को डैमेज से बचाने में भी मदद करेंगे। इससे स्किन में नमी भी बनी रहेगी।

कुमकुमादि तेल

कुमकुमादि तेल भी आपके चेहरे के लिए लाभकारी साबित होगा। इस तेल में करीबन 24 हर्बल अर्क मौजूद होते हैं जैसे कि केसर, चंदन, मंजिष्ठा, खस, दारुहल्दी, बरगत की पत्तियां और कई अन्य अर्क इस तेल को गुणकारी बनाते हैं। इसे आप कैसे भी अपनी स्किन पर लगा सकते हैं लेकिन रात में इसे चेहरे पर लगाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसे चेहरे पर लगाने से ओपन पोर्स भी साफ होंगे और डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद मिलेगी।

अरंडी का तेल

इस तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं ऐसे में यह चेहरे के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आप इसे चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

तुलसी का तेल

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो यह तेल आपके लिए सही रहेगा। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के अलावा मुंहासों से भी आपको छुटकारा दिलवाएगा। यह त्वचा को पोषण देकर उसे शाईनी बनाएगा। ड्राई और नॉर्मल स्किन पर भी आप इस तेल को लगा सकते हैं।

लैवेंडर तेल

इस तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपकी त्वचा को हेल्दी और मॉइश्चराइज बनाए रखने में मदद करेंगे।

नारियल तेल

इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपकी त्वचा को साफ और हेल्दी रखेंगे। इसे लगाने से आपकी स्किन मॉइश्चराइज भी होने लगेगी।

बादाम का तेल

यह तेल विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से युक्त होता है। यह आपकी त्वचा को हेल्दी और शाईनिंग बनाएगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *