किडनी इंफेक्शन एक तरह से यूटीआई इंफेक्शन ही होती है। यह इंफेक्शन शरीर में से पेशाब ले जाने वाली नली या मूत्राश्य से शुरु होकर आपकी किडनी में फैल सकती है। किडनी इंफेक्शन को पायलोनेफ्राइटिस भी कहते हैं। यह एक या फिर दोनों किडनी में हो सकती है। ऐसे में यदि किसी को किडनी में इंफेक्शन हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी में भी किडनी इंफेक्शन हो जाता है हालांकि यह उन्हें समझ नहीं आता कि यह क्यों होती है तो आपको बता दें कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसके कारण कई बार यूरिन इंफेक्शन हो जाता है इसके कारण किडनी पर भी एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है इसलिए किडनी इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसी समस्या न हो इसके लिए यह जरुरी है कि महिलाओं को इस बारे में पता होना चाहिए ताकि किडनी इंफेक्शन से बचाव हो सके। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि अगर प्रेग्नेंसी में आपको किडनी इंफेक्शन हो तो आप कैसे बचाव कर सकते हैं।
दर्द दूर करने वाली दवाई
किडनी इंफेक्शन से अपना बचाव करने के लिए आप दर्दनिवारक दवाईयों का सेवन करें हालांकि प्रेग्नेंसी में कोई भी दवाई लेने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरुर करें। कई बार किडनी इंफेक्शन के कारण पेट में दर्द भी हो सकती है। कई बार तो यह दर्द असहनीय हो जाता है ऐसे में यदि आप इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो समय पर दवाई लें। दवाई का सेवन कब तक करना है और एक दिन में कितनी दवाई खाना सही रहेगा इसके बारे में एक बार डॉक्टर से जरुर पूछें।

डाइट बदलें
प्रेग्नेंसी में ऐसी डाइट न लें जिसके कारण गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान हो। एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस दौरान आपको ऐसी डाइट लेनी चाहिए जिसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद हो। ऐसी डाइट से बच्चे की ग्रोथ अच्छे से होगी। यदि आपको किडनी में इंफेक्शन है तो कम नमक और लौ फैट युक्ट डाइट लें। इससे आपको रिकवरी में मदद मिलेगी और आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
हीटिंग पैड आएंगे काम
किडनी इंफेक्शन होने पर आपको पेट के नीचे वाले हिस्से में दर्द, उल्टी, मतली और पीठ के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। कुछ महिलाएं प्रेग्नेंसी में किडनी इंफेक्शन से होने वाले दर्द से डरती है लेकिन इसे लेकर लापरवाही न करें। समय पर दवाई लें यदि फिर भी दर्द हो तो प्रभावित जगह पर हीटिंग पैड लगाएं। इससे प्रभावित हिस्से में दर्द कम होगा।
फ्लूइड इनटेक ज्यादा लें
किडनी इंफेक्शन दूर करने के लिए डॉक्टर एंटीबायोटिक्स दवाईयां देंगे लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को इस दौरान फ्लूइड इनटेक बढ़ाना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान आप ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे बैक्टीरिया यूरिन ट्रैक से बाहर निकलेंगे और इंफेक्शन से भी रिकवरी होगी। इंफेक्शन होने पर इतना पानी पिएं कि आपके पेशाब का रंग पेल येलो नजर आए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
