शुक्रवार को पोप फ्रांसिस के ब्रोंकाइटिस की इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पॉप 88 साल के हैं और सूत्रों के अनुसार उन्हे कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। वेटिकन न्यूज ने बताया कि फ्रांसिस को हाल ही में सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते भाषणों को पढ़ने के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया था।
सांस की तकलीफ के कारण हॉस्पिटल में भर्ती
जेमेली हॉस्पिटल जाने से पहले उन्होंने अपनी सुबह की बैठकें योजनानुसार कीं। फ्रांसिस ने कहा कि कुछ आवश्यक नैदानिक परीक्षणों और अस्पताल में चल रहे ब्रोंकाइटिस के इलाज को जारी रखने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि शुरुआती जांच में पोप के सांस की नली में इंफेक्शन के संकेत मिले हैं, जिसके कारण उनकी हालत स्थिर है और हल्का बुखार है।
Bronchitis
फेफड़ों में ब्रोन्कियल नलियों में सूजन के कारण ब्रोंकाइटिस होता है और इस कारण खांसी, कभी-कभी बलगम के साथ यह तीव्र (अल्पकालिक) या जीर्ण (दीर्घकालिक) हो सकता है। ये आमतौर पर सर्दी या फ्लू जैसे वायरल इंफेक्शन के कारण होता है। शुरुआती लक्षणों में गले में खराश, नाक का बहना या साइनस संक्रमण शामिल है।
क्रोनिक ब्रोंकाइटिस: एक प्रकार का क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी)। ये सिगरेट के धुएं, वायु प्रदूषण या रासायनिक धुएं जैसे उत्तेजक पदार्थों के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण हो सकता है।
इसके लक्षणों में बलगम वाली खांसी, घरघराहट, सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ शामिल है। इसमें लक्षण बेहतर या बदतर हो सकते हैं, पर पूरी तरह से दूर नहीं होते।
