बच्चे स्वस्थ रहे यह हर पेरेंट्स की पहली चाहत होती है। खासकर जब बच्चे 1-2 साल के हो क्योंकि उन्हें खाने-पीने की इतनी खास जानकारी नहीं होती। ऐसे में वह कुछ भी खा लेते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अब पेरेंट्स के मन में यह सवाल भी आता है कि क्या एक या दो साल के बच्चों को नॉनवेज खिलाना चाहिए। कुछ माता-पिता छोटे बच्चों को चिकन या फिर मटन खिलाने लगते हैं लेकिन क्या ऐसा करना सही रहेगा। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि छोटे बच्चों को चिकन या मटन खिलाना कितना सही है।
बच्चों को नॉनवेज खिलाना कितना सही?
बच्चों के खान-पान को लेकर कई तरह की अलग-अलग चीजें हैं। कुछ लोग बच्चों को नॉनवेज खिलाते हैं तो कुछ इसके खिलाफ होते हैं। वहीं जब बात एक या दो साल के बच्चों की आती है तो यह विषय और भी तेज हो जाता है। जो लोग नॉनवेज खाते हैं वो अपने बच्चों को नॉनवेज खिलाने से भी नहीं हिचकिचाते हालांकि कुछ लोग ऐसा नहीं करते।

एक्सपर्ट्स की राय
बच्चों को नॉन वेज खिलाना चाहिए या फिर नहीं इस पर एक्सपर्ट्स की भी राय अलग-अलग होती है। कुछ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक या दो साल के बच्चों को नॉनवेज नहीं खिलाना चाहिए क्योंकि इस दौरान उनका पाचन तंत्र पूरी तरह से बना नहीं होता। वहीं नॉनवेज में कई तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। दूसरी ओर कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आप 1-2 साल के बच्चों के नॉनवेज खिला सकते हैं। उनका कहना है कि यदि नॉनवेज घर में बनाया जाए तो उसमें से आप हल्का नॉनवेज बच्चों को खिला सकते हैं लेकिन इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चों को घर का नॉनवेज खिलाने से पहले यह जरुर ध्यान रखें कि यह आधा पका या फिर ज्यादा पका न हो। अगर आप बच्चों को नॉनवेज खिला भी रहे हैं तो उसके लिए पुराना मांस न इस्तेमाल करें। वहीं यदि एक्सपर्ट्स यह मानते हैं कि यदि पेरेंट्स कई समय से नॉनवेज खा रहे हैं तो वह बच्चों को भी यह खिला सकते हैं। इससे उन्हें कोई भी नुकसान नहीं होगा हालांकि ज्यादा छोटे बच्चों को यदि आप नॉनवेज खिलाएंगे तो उनकी सेहत को नुकसान हो सकता है।
नॉनवेज से बच्चों को कैसे होगा नुकसान
रिसर्च के अनुसार, एक से दो साल की उम्र में यदि आप बच्चों को नॉनवेज खिलाएंगे तो यह उनकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक होगा। छोटे बच्चों को कच्चा मांस, अंडे और मछली नहीं खिलानी चाहिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया और पैरासाइट्स होते हैं जो बच्चों के पेट को नुकसान पहुंचाएंगे। इसके अलावा कच्चा या फिर आधा पका हुआ मीट यदि आप बच्चों को खाने के लिए देंगे तो उन्हें साल्मोनेला, ई.कोली जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इसके अलावा यदि बच्चे ज्यादा मात्रा में नॉनवेज खाते हैं तो उन्हें हार्ट प्रॉब्लम्स का खतरा भी रहेगा।
इस बात का भी रखें ध्यान
अगर फिर भी आप चाहते हैं कि बच्चों को नॉनवेज खिलाया जाए तो पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें। डॉक्टर बच्चे की उम्र, सेहत और उसके विकास के अनुसार, ही यह बताएंगे कि नॉनवेज बच्चों के लिए कितना सुरक्षित है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
