खराब खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते आजकल बहुत से लोगों को मुहांसों की समस्या हो रही है। प्रदूषण के कारण चेहरे पर धूल-मिट्टी और गंदगी जमने लगती है। यह गंदगी आपके स्किन सेल्स में जम जाती है जिसके कारण चेहरे के पोर्स भी बंद हो जाते हैं। इसके अलावा त्वचा में सीबम का प्रोडक्शन भी बढ़ जाएगा जिसके कारण चेहरे पर एक्ने आने लगते हैं। इस समस्या को कंट्रोल करने के लिए स्किन का ध्यान रखना जरुरी है। यदि आप रोज चेहरे की क्लींजिंग करेंगे तो एक्ने का खतरा कम होगा। इसके अलावा एक्ने कंट्रोल करने के लिए घरेलू नुस्खे भी फायदेमंद साबित होंगे। नीम पाउडर और हल्दी से बना फेसमास्क आप चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यह फेसमास्क आप चेहरे पर लगा सकते हैं।

मुहांसो से मिलेगा छुटकारा

सामग्री

नीम पाउडर – 2 चम्मच
एलोवेरा जेल – 2 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच

इस तरह करें इस्तेमाल

. सबसे पहले आप एक बाउल में 2 चम्मच नीम पाउडर डालें।
. फिर इसमें 1/2 चम्मच हल्दी और एलोवेरा जेल मिलाएं।
. मिश्रण को पतला करने के लिए थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं।
. अब पेस्ट मिक्स करके चेहरे पर लगा लें।
. जब पेस्ट सूख जाए तो सादे पानी के साथ चेहरा धो लें।
. हफ्ते में 2 बार आप यह फेसमास्क लगा सकते हैं।

एक्ने दूर करेगा फेसमास्क

नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह आपकी त्वचा में मौजूद बैक्टीरिया खत्म करेंगे और इसे लगाने से चेहरे पर एक्ने भी कम होंगे। वहीं हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं यह गुण एक्ने के कारण इंफ्लेमेशन कम होगी। इसको चेहरे पर लगाने से स्किन रेडनेस कम होगी और मुहांसे भी दूर होंगे। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करने से स्किन को भी ठंडक मिलेगी और इंफ्लेमेशन कम होगी।

फायदे

. हल्दी और नीम का इस्तेमाल करने से एक्ने कम होगी। इससे स्किन में निखार भी आएगा और त्वचा साफ होगी। इसे चेहरे पर लगाने से एक्ने के निशान भी कम हो जाएंगे।

. यदि आपको चेहरे पर डॉर्क स्पॉट्स या डॉर्क सर्कल्स है तो भी यह फेसमास्क बेहद फायदेमंद रहेगा।

. एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करेगा। इसे लगाने से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। इससे आपकी त्वचा की ड्राईनेस भी कम होगी।

. यह फेस मास्क आपकी स्किन इंफेक्शन कम करने के साथ-साथ स्किन हेल्थ को भी सही करेगा। इसका इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर स्किन हेल्दी बनेगी। यदि आपकी स्किन रुखी है और बेजान है तो इसे लगाने से स्किन हेल्दी रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *