अगर अपने चेहरे की बनावट के हिसाब से हेयरकट लेते हैं तो चेहरे की बनावट को निखारने में मदद मिलेगी। ऐसे में आपको यहां गोल चेहरेवाली महिलाओं के लिए ऐसे स्टाइल्स पर बात करेंगे, जो चेहरे की चौड़ाई को संतुलित करने के साथ चेहरे की ख़ूबसूरती उभारने का काम करते हैं। अगर गोल-मटोल चेहरे के लिए हेयर स्टाइल चुन रहे हैं तो तो मेन मोटिव आपका अपने चेहरे की बनावट को उभारना होना चाहिए तो चलिए आपको बताते हैं। ये हेयरस्टाइल ट्रेंडी और सदाबहार दोनों हैं।
गोल चेहरे के लिए हेयरस्टाइल
Long Hair

लंबे बाल रखते हैं तो लंबाई गोल-मटोल चेहरे को पतला और लंबा दिखाती है। जिनके बाल सीधे या घुघराले हैं उनपर ये लुक बहुत अच्छा लगेगा। अब कुछ लोग होते हैं जो अपने गोल-मटोल गालों को नहीं दिखाना चाहते तो वे ठोड़ी के नीचे से शुरू होने वाली फ़ेस-फ़्रेमिंग लेयर्स करवा सकते हैं।
Side Swept Bangs

साइड-स्वेप्ट बैंग्स चेहरे की गोलाई को कम करते हैं। जिनका चेहरा गोल-मटोल है, ये सबसे प्रभावी स्लिमिंग हेयरकट में से एक है। इससे उनके चेहरे की विशेषताएं सुंदर ढंग से उभरेंगी।
Asymmetrical Bob

नाम से तो आप समझ ही गए होंगे। इस कट की लंबाई असमान होती है, यानि आमतौर पर एक तरफ लंबी। जिससे चेहरा लंबा दिखता है। यह चेहरे की चौड़ाई को संतुलित करते हुए एक ट्रेंडी वाइब जोड़ता है और गोल-मटोल चेहरे के लिए आदर्श हेयर स्टाइल बन जाता है।
Curtain Bangs

कर्टेन बैंग्स आजकल लोगों के पसंदीदा बन गए हैं। कर्टेन बैंग्स बीच में से अलग होते हैं और चेहरे को आराम से फ्रेम करते हैं। इस वजह से लंबाई का भ्रम पैदा होता है और वे लंबे या मध्यम बालों के साथ ख़ूबसूरती से मेल खाते हैं।
Pixie Cut

वॉल्यूमिनस पिक्सी कट क्राउन पर ऊंचाई जोड़ता है और चेहरा लंबा दिखता है। एक तो ये बोल्ड है, दूसरा देखभाल करने में ज्यादा समय नहीं लगता।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
