शाईनी और हेल्दी बाल हर किसी की पहली चाहत होते हैं। सभी चाहते हैं कि उनके बाल सुंदर दिखें। इसके लिए वह कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी इन पर चमक नहीं नजर आती। बाजारी प्रोडक्ट्स बालों को कमजोर बना सकते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों बालों में लगा सकते हैं। घरेलू चीजों की बात करें तो मलाई का इस्तेमाल आप बालों में कर सकते हैं। मलाई में नैचुरल फैट्स और प्रोटीन पाया जाता है बालों को डीप कंडीशनिंग करके मुलायम और चमकदार बनाएंगे। ऐसे में यदि आपके बाल ड्राई और फ्रिजी हो गए हैं तो घर में मलाई के पैक लगाकर बालों में लगा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इसे आप कैसे बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

मलाई और नींबू

सामग्री

मलाई – 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले एक बर्तन में मलाई डालें।
. फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं।
. मिश्रण मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
. इस पैक को आप स्कैल्प से लेकर पूरे बालों में लगा लें।
. 20-25 मिनट बाद आप अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

मास्क लगाने के फायदे

इस हेयरमास्क का इस्तेमाल करने से आपके स्कैल्प में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल दूर होगा और बालों को ताजगी मिलेगी। खासतौर पर जिन लोगों का स्कैल्प ऑयली होता है उनके लिए यह हेयरमास्क फायदेमंद रहेगा। वहीं नींबू में एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपके स्कैल्प पर जमी गंदगी और डैंड्रफ कम करने में मदद करेंगे। यदि आप बालों को शाईनी बनाना चाहते हैं तो मलाई और नींबू का हेयरपैक लगाएं। इससे बालों में नैचुरल नमी बनी रहेगी।

मलाई और दही से बना हेयरमास्क

सामग्री

ताजी मलाई – 2 बड़े चम्मच
दही – 2 बड़े चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले एक कटोरी में ताजी मलाई डालें।
. फिर इसमें 2 बड़े चम्मच दही डाल दें।
. अब दोनों चीजों को फेंटकर स्मूद पेस्ट बना लें।
. इसके बाद मास्क को बालों की जड़ों और लंबाई पर अच्छी तरह लगाएं।
. 30 मिनट के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ बाल धो लें।

मास्क लगाने के फायदे

अगर आपके बाल ड्राई और रुखे हैं तो यह हेयरमास्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा। दही में नैचुरल फैट और मलाई में प्रोटीन मौजूद होता है। ऐसे में यह आपके बालों को डीप कंडीशनिंग करेगा। इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाईनी बनाएंगे। मलाई और दही में पाए जाने वाले हेल्दी फैट बालों को पोषण देंगे और उन्हें मजबूत बनाएंगे। दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है ऐसे में यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर आपके स्कैल्प को साफ करेगा। इसे लगाने से आपके बालों की ड्राईनेस भी कम होगी।

मलाई और केले से बना हेयरमास्क

सामग्री

पका हुआ केला – 1
मलाई – 2 बड़े चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले आप पका हुआ केला लें। अब इसे मैश कर लें।
. अब इसमें 2 बड़े चम्मच मलाई मिलाएं।
. इस मिश्रण को बालों में लगाएं और हल्के हाथों के साथ मसाज करें।
. 30-40 मिनट के बाद अपने बाल धो लें।
. हफ्ते में 1 बार आप इस हेयरमास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मास्क लगाने के फायदे

अगर आप बाल फ्रिजी हैं या बहुत ज्यादा उलझते हैं तो यह हेयरमास्क आपके लिए बेस्ट रहेगा। यह आपके स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ तेज करने में मदद करेगा। मलाई में हेल्दी फैट्स और प्रोटीन पाए जाते हैं ऐसे में यह बालों को डीप कंडीशन करेंगे। दोनों चीजों का हेयरमास्क लगाने से बालों में नैचुरली शाईन आएगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *