जो लोग काम पर जाते हैं और उनके घर पेट्स होते हैं तो अक्सर उन्हें चिंता लगी रहती है। ये चिंता जायज़ भी है, क्योंकि वे आपके बच्चे की तरह ही होते हैं और उन्हें घर पर अकेले रहना पड़ता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि ऑफ़िस जाने के बाद आपका पेट घर पर अकेले बोर न हो, अपना खाना मिस न करे, किसी मुसीबत में न फंसे और आप बाहर रहकर भी पूरा ध्यान रख सके तो आपके पास पेट के लिए केयर टेकर रखना एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन कई लोगों को अंजानों पर विश्वास नहीं होता तो इसलिए आप यहां बताई गई चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Pet Camera
लगातार अपने पेट की सुरक्षा की चिंता रहती है तो घर में कैमेरा इन्स्टॉल कर लें। ध्यान रखें कि कैमरे को अपने स्मार्टफ़ोन से कनेक्ट कर लें, इस तरह आप कहीं से भी और कभी भी अपने पेट को देख सकेंगे। कैमरे में अगर टू-वे ऑडियो फ़ीचर हो तो आप उनसे जब चाहे बात कर सकते हैं। आपकी आवाज़ से वे खुश हो जाएंगे।
Bluetooth Speaker
गाना सुनना हर किसी को पसंद होता है, इससे दिमाग रिलैक्स्ड फ़ील करता है। वैसे ही म्यूज़िक पेट्स के स्ट्रेस लेवल को भी कम करता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपके डॉग या कैट को किस तरह का म्यूज़िक पसंद है। जब भी आप घर पर न हों तो इसी तरह का म्यूज़िक लगा दें। इससे पेट्स आपको मिस नहीं करेंगे।
Smart Feeder
अगर आप अपने पेट के दोपहर के खाने के समय ऑफिस में होते हैं तो स्मार्ट फ़ीडर आपके काम आ सकता है। स्मार्ट फ़ीडर थोड़ा महंगा ज़रूर है, लेकिन इससे आपको काफ़ी मदद मिलगी। इसमें अपने पेट का फ़ूड रखें, इसके बाद जो टाइम लगाएंगे उसी समय पेट्स को खाना मिल जाएगा।
Chew Toys
ये तो बेसिक खिलौने हो गए, पर कुछ पेट पैरेंट्स इनकी अहमियत नहीं समझते। आपके पास पेट्स हैं तो ये बहुत ज़रूरी है कि आपके घर में चबानेवाले खिलौनों जरूर हों। ये खिलौने आपके पेट्स को लंबे समय तक बिज़ी रखेंगे। याद रखें चबानेवाले खिलौनों की क्वॉलिटी अच्छी हो ताकि आपके पेट के मज़बूत दांत और नाख़ून उनके चिथड़े-चिथड़े न कर दे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
