नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन वुमेन्स फोरम पंजाब की तरफ से पूरे पंजाब में प्रधान डॉ. वीना गुम्बर और सैक्रेटरी डॉ. रीना कक्कड़ के मार्गदर्शन में पंजाब के अलग-अलग शहरों में सर्वाइकल हेल्थ जागरुकता माह का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब के 15 शहरों में नीमा वुमेन्स फोरम की ओर से अलग-अलग तरह से सर्वाइकल हेल्थ जागरुकता महीना मनाया गया।

जालंधर

सबसे पहले बात करते हैं जालंधर की। जालंधर में पटेल हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ और सलाहाकार डॉ. अंबर अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में खास जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में महिलाओं में कैंसर से संबंधित मौते हो रही हैं। यदि शुरुआत में ही इस कैंसर की नियमित जांच करवाई जाए तो इससे अपना बचाव किया जा सकता है। डॉ. अंबर ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर को बहुत आसानी से रोका जा सकता है। इसके लिए एचपीवी वैक्सीन लेना बेहद जरुरी है।

नकोदर

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन वुमेन फोरम नकोदर में भी सर्वाइकल हेल्थ जागरुकता महीने के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। नकोदर में गेस्ट स्पीकर डॉ. सुखजीत ने इस दौरान बताया कि सर्वाइकल कैंसर सर्विक्स की कोशिकाओं में होता है। ऐसे में यदि वैक्सीनेशन, गर्भाश्य ग्रीवा का हेल्थ का ध्यान रखकर इस कैंसर को रोका जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने कुछ ऐसे और तरीके भी बताए जिससे सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की जा सकती है।

फरीदकोट

नीमा वुमेन फोरम की ओर से फरोदकोट में भी सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुकता फैलाई गई। फरीदकोट के गुरुद्वारा वडा डराका में सर्वाइकल जागरुकता का कैंप लगाया गया। इस कैंप में 124 मरीजों का मुफ्त में चेकअप किया गया। इसके अलावा मरीजों को दवाईयां भी फ्री में दी गई। वहीं गांव की लड़कियों और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुक करते हुए जानकारी दी गई।

पटियाला

नीमा वुमेन फोरम पटियाला की ओर से भी सर्वाइकल हेल्थ जागरुकता माह मनाया गया। पटियाला के स्थानीय होटल में सर्वाइकल हेल्थ के प्रति जागरुक करने के लिए कार्यक्रम रखा गया जिसमें 20 मरीज शामिल हुए। इस दौरान गेस्ट स्पीकर राखी गोयल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर का उपचार आसानी से किया जा सकता है। एचपीवी टीकाकरण और नियमित जांच के साथ इस कैंसर को बढ़ने से रोक सकते हैं हालांकि आपको समय पर जांच करवानी हो। वहीं यदि सर्वाइकल कैंसर का पता जल्दी लग जाए तो इसका इलाज संभव होता है।

एस.बी.एस(SBS) नगर

नीमा वुमेन फोरम की ओर से एस.बी.एस नगर में भी जागरुकता वर्कशाप का आयोजन किया गया। बाबा गोला गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बंगा में वर्कशाप रखी गई। इस वर्कशाप में अलग-अलग स्कूल के विद्यार्थी और अध्यापक शामिल हुए। उन्होंने आंगनवाड़ी सेंटर में आने वाली औरतों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरुक किया। डा. रमगीत ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाश्य ग्रीवा का कैंसर है। यह कैंसर गर्भ के निचले हिस्से में विकसित होता है। इसके अलावा उन्होंने कैंसर से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए कहा कि 9-14 साल की लड़कियों को वैक्सीनेशन जरुर लगवाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग से गर्भाश्य ग्रीवा के कैंसर को हम रोक सकते हैं। स्क्रीनिंग से कैंसर के विकसित होने के पहले या कैंसर के शुरुआती चरणों में होने वाले बदलाव दिख सकते हैं जिससे हम इस कैंसर से अपना बचाव कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *