एक तरफ जहां कोरोना पूरी तरह से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं अलग-अलग देशों से कोरोना के नए-नए वेरिएंट्स सामने आ रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका में एक बार फिर कोरोना तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में फिर से कोविड का एक नया वेरिएंट सामने आया है। वहीं इस वेरियंट को KP.3 यानी KP.3 कोविड स्ट्रैन के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं अमेरिका में कोरोना से संक्रमित लोगों में से 25 फीसदी से अधिक लोगों में यह नया वेरिएंट देखने को मिला है।
KP.3 पहले के JN.1 वेरिएंट से भी अधिक खतरनाक
एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार अमेरिका में जो नया वेरियंट मिला है, वह पहले के मिले JN.1 वेरिएंट के मुकाबले अधिक खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल जिन लोगों ने वैक्सीनेशन करवा ली है उन्हें भी ये नया वेरियंट अपनी चपेट में ले रही है। वहीं इस वेरियंट को ओमिक्रॉन के परिवार से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप इससे बचने क लिए कुछ सावधानियां बरते हैं।
क्या है KP.3 के लक्षण
बुखार और सूखी खांसी होना
जोड़ों में दर्द
सिरदर्द और थकान होना
गले में खराश होना
स्किन पर चकत्ते होना
पैरों की उंगलियों का रंग चेंज होना
सांस लेने में दिक्कत होना
KP.3 वेरियंट से बचाव के लिए बरते ये सावधानियां
बाहर निकलते समय मास्क का यूज करें
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
बार-बार हाथों को अच्छे धोएं
खांसते या छींकते समय रुमाल का यूज करें
हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो करें
वैक्सीन लगवाएं
