साल 2025 के बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कैंसर से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हर जिले के अस्पतालों में कैंसर सेंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ने बताया कि कैंसर के अलावा बाकी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जीवन रक्षक दवाईयों पर लगने वाला बुनियादी सीमा शुल्क भई पूरी तरह से हटाने का प्रस्ताव किया है। अब इससे कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों का इलाज सस्ते में होगा।

200 कैंसर डे केंद्र खोले जाएंगे

इसके अलावा वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों की दवा की कीमत कम कर दी जाएगी। यह फैसला आम लोगों को देखते हुए लिया गया है ताकि दवाई की कीमत के कारण उन्हें किसी भी तरह की आर्थिक दिक्कत से न जूझना पड़े। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों में कैंसर के मामले तेजी से बढ़े हैं इसके कारण ही सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी ऐलान किया कि केंद्र सरकार राज्यों की मदद से गांव में आम लोगों के कल्याण के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा देखते हुए इस बजट में 200 कैंसर डे केयर केंद्र खोले जाएंगे।अगले वित्त वर्ष 2025-26 तक कैंसर सेंटर की स्थापना की जाएगी।

36 दवाईयों पर लगने वाला टैक्स भी होगा खत्म

केंद्रीय मंत्री ने कैंसर समेत गंभीर बीमारियों के लिए इस्तेमाल होने वाली 36 जीवनरक्षक दवाईयों पर लगने वाला सीमा शुल्क पूरी तरह से हटाने के लिए प्रस्ताव रखा। सरकार के इस फैसले के कारण अब जीवन रक्षक दवाईयों को सस्ते दाम में आप खरीद सकेंगे। बढ़ते मेडिकल खर्चे के कारण अब इस फैसले से आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा बजट में कुछ जीवन रक्षक दवाईयों पर लगने वाला टैक्स भी 5 प्रतिशत तक कम करने का प्रस्ताव रखा गया है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारत में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए अब वीजा भी आसानी से उपलब्ध करवाया जाएगा।

डिजिटल हेल्थ मिशन को भी मिलेगा बढ़ावा

आपको बता दें कि बजट में सरकार ने डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत टेलीमेडिसिन और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को अनिवार्य करने का ऐलान किया है। इस योजना के अंतर्गत देश में ग्रामीण इलाकों में मरीजों को बड़े शहरों के डॉक्टरों से कंसल्टेशन की सुविधा भी मिल पाएगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *