यूँ तो हार्ट से जुड़ी समस्या अब आम हो गयी है, लेकिन अगर बचपन से दिल में छेद हो तो क्या हो सकता है इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। दरअसल हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बच्चे के जन्म से ही दिल में छेद था। जिसके कारण उस बच्चे को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन बता दें उस बच्चे की हार्ट की सर्जरी होने के बाद वह बच्चा एक दम स्वस्थ है और अपनी लाइफ को अच्छे से एन्जॉय कर रहा है। बच्चे की हार्ट की सर्जरी के लिए रोटरी क्लब ऑफ़ जालंधर वेस्ट की तरफ से कदम उठाया गया और फ्री में सर्जरी करवाई गयी। चूंकि बच्चे के माता-पिता इस हार्ट सर्जरी का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं थे। बच्चे का ऑपरेशन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में हुआ।
दसूहा के बच्चे की हुई हार्ट सर्जरी
बता दें गांव दसूहा के रहने वाले राकेश कुमार के दिल में जन्म से ही छेद था। जिसका हाल ही में सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ। राकेश का इलाज जालंधर के न्यू रूबी अस्पताल के हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर एसपीएस ग्रोवर से चल रहा था। डॉ. ग्रोवर ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चा एक दम स्वस्थ हो सकता है, ऐसे में बच्चे के माता-पिता ने डॉ. ग्रोवर से बच्चे के फ्री ऑपरेशन के लिए रिक्वेस्ट की क्योंकि राकेश के माता-पिता ऑपरेशन का खर्चा उठाने में सक्षम नहीं थे। डॉ. ग्रोवर ने, जो जालंधर वेस्ट रोटरी क्लब के मेंबर हैं, उन्होंने इस समस्या के बारे में अपने सदस्यों से चर्चा की।
बैठक में लिया गया फैसला
डॉ. गोवर और उनकी रोटरी क्लब ऑफ़ जालंधर वेस्ट की टीम ने इस बारे में रोटरी क्लब ऑफ चंडीगढ़ के आरटीएन एपी सिंह से बात की। एपी सिंह ने उन्हें बताया कि रोटरी इंटरनेशनल की तरफ से इस तरह के मामले के लिए गिफ्ट ऑफ लाइफ का एक कार्यक्रम चलाया जाता है, जिसके तहत जन्मजात हृदय रोग जैसे वी.एस.डी., एएसडी, पीडीए वाले बच्चों को ग्लोबल ग्रांट मिलता है और बच्चों का फ्री में इलाज होता है। ऐसे में इस पर चर्चा के बाद बच्चे की सर्जरी का फैसला लिया गया और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में बच्चे को भेजा गया जहां बच्चे का अस्पताल की टीम की तरफ से वेंट्रिकुलर सेप्टल दोष का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है और हर तरह की समस्या से निजात पा चुका है।
इस पूरी प्रक्रिया में जालंधर के न्यू रूबी हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर डॉ. एस.पी.एस. ग्रोवर, रोटरी क्लब ऑफ़ जालंधर वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष एर. कुलदीप सिंह, अध्यक्ष पी एस बिंद्रा और सचिव शिखा जुनेजा मौजूद रहे।
