चाहते है कि बेदाग चमकदार त्वचा मिले तो चिरौंजी एक वरदान है। चिरौंजी हानिकारक UVA और UVB किरणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव रेडिकल नुकसान से त्वचा को बचाता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से झुर्रियां, दाग-धब्बे, महीन रेखाएं, काले घेरे आदि कम हो सकते हैं। इसके अलावा चिरौंजी के बहुत से फायदे हैं तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
चेहरे पर चिरौंजी
सबसे पहले हम जानेंगे कि इसका चेहरे पर इस्तेमाल कैसे किया जाए। चिरौंजी फेस पैक के लिए आपको चाहिए चिरौंजी, दूध, कॉफी और एलोवेरा। सबसे पहले चिरौंजी को पीस लें और फिर हल्का दूध, कॉफी और एलोवेरा मिला लें और एक पेस्ट तैयार कर लें। अब आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। लगाने के थोड़े समय बाद इसे गीले कपड़े से साफ कर लें।
चिरौंजी के फायदे
चिरौंजी त्वचा के लिए एक हाइड्रेटिंग फेस मास्क की तरह काम करता है जो कि त्वचा को अंदर से हील करने के साथ हाइड्रेट भी रखता है। स्किन हाइड्रेट रहती है तो ड्राई नहीं होती और त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में कमी आती है।
चेहरे पर दाग-धब्बे हैं तो चिरौंजी बहुत फायदेमंद है। इसे लगाने से डेड सेल्स का सफाया होता है और त्वचा पूरी तरह से निखर जाती है। साथ ही इससे त्वचा के अंदर नए सेल्स बूस्ट होते हैं, जिससे त्वचा खुद को हील करती है और दाग-धब्बों में कमी आती है।
चिरौंजी के इस्तेमाल से एजिंग के लक्षणों में कमी आ सकती है। इसके अंदर एंटीएजिंग गुण होते हैं जो त्वचा में कोलेजन बूस्ट करते हैं और स्किन की समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही ये झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
