हमें ये आदत है कि सुबह उठने के बाद नहाना जरूर होता है। कुछ लोग गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं, कोई ठंडे पानी का तो कुछ लोग सर्दियों में ठंड के एहसास से बचने के लिए गर्म पानी में नहाना पसंद करते हैं। रोजाना नहाने से व्यक्ति शारीरिक रूप से साफ और स्वास्थ्य महसूस करता है, लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि नहाने से मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

इस आर्टिकल में आपको नहाने का एक ऐसा तरीका बताया जाएगा, जिसकी मदद से आप अपनी बॉडी को साफ रखने के साथ रिलैक्स भी रख पाएंगे। इस तरीके से तनाव भी कम होगा और स्किन को भी कई तरह के फायदा मिलेंगे।

नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें

Epsom Salt & Lavender Oil

आप अगर बाथटब में नहा रहे हैं तो हफ्ते में एक बार पानी में मुट्ठीभर एप्सम साल्ट और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डालकर नहा सकते हैं। इस पानी में कम से कम 20 मिनट तक जरूर बैठें। इस मिश्रण से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे, तनाव से संबंधित हार्मोन कम होंगे और आपका पीएच स्तर संतुलित होगा।

इसके फायदे

एप्सम साल्ट की बात करें तो इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, आयरन, जिंक जैसे कई मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को आराम देने के साथ-साथ ताजगी का एहसास कराने में मदद करते हैं। इससे आपकी बॉडी प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स होती है और साथ ही तनाव से संबंधित हार्मोन भी कम होते हैं। ब्लड सर्कुलेश भी बढ़ता है और स्किन हेल्दी होने के साथ नेचुरली ग्लोइंग बनती है।

इसके अलावा लैवेंडर ऑयल अपने सूदिंग इफेक्ट के लिए जाना जाता है। इसकी खुशबू मानसिक तनाव को कम करती है और मन शांत होता है। साथ ही लैवेंडर ऑयल में स्किन के लिए भी कई फायदेमंद गुण मौजूद होते हैं। ये ऑयल कटने या जलने से त्वचा पर होने वाले घाव और निशानों को भी हील कर देता है। इसलिए इन फायदों का लाभ उठाने के लिए हफ्ते में एक बार गुनगुने पानी में एप्सम साल्ट और लैवेंडर ऑयल मिलाकर जरूर नहाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *