वेट लॉस के लिए लोग लगातार कुछ न कुछ करते ही रहते हैं। अलग-अलग डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करते हैं। ऐसे में अगर डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर लिया जाए तो वजन घटाने में आसानी मिल सकती है। इसलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए एक ऐसी ड्रिंक के बारे में बताया जाएगा जो आपके वजन के घटाने में लाभकारी है।
Sattu Drink
चने की सत्तू की ड्रिंक वेट लॉस में तेजी से मदद करती है। चने का सत्तू मेटाबोलिज्म तो तेज करता ही है साथ ही आंतों की गति में तेजी आती है। इस वजह से आपका पेट साफ रहता है और फिर वेट लॉस में मदद मिलती है।
चने का सत्तू बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले चने को नमक के साथ एक कड़ाही में भून लें। इसके बाद मिक्सर में दरदरा करके पीस लें। पीसने के बाद हींग और जीरा पाउडर को तवे पर भून लें। अब इसे चने में मिलाकर पीस लें और रख लें।
Weight Loss के लिए सत्तू की Recipe
वेट लॉस के लिए सबसे पहले सत्तू लें और फिर इसमें नींबू का रस और नमक मिला लें। जब सबको मिला लें तो 1 चम्मच ऊपर से चिया सीड्स डाल लें। इसके बाद इस सत्तू का सेवन कर लें।
सत्तू के सेवन के दूसरे तरीके
सत्तू लापसी
सत्तू लापसी के लिए पीसे हुए सत्तू में प्याज, हरी मिर्च और नमक डालें। इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल और सरसों के बीज डालें, फिर सत्तू को इसमें पलट लें और पानी डाल लें। सबको अच्छी तरह से पका लें। पकने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, साथ ही इसे बनाना भी आसान है।
सत्तू पुदीना घोटा
सत्तू घोटा के लिए सत्तू को धनिया और पुदीना की पत्तियों, पानी, नमक और 1 हरी मिर्च के साथ पीसना है। पीसने के बाद इसे गिलास में डाल दें। जीरे का तड़का सत्तू में लगाएं और फिर इस सत्तू घोटा को पी जाएं। इसलिए अगर वेट लॉस चाहते हैं तो ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
