हमने अकसर फिल्मों में कई ऐसी अनोखी शादी देखी है जहां लड़की या लड़के के घर में कोई बीमार हो जाता है तो उन्हें हॉस्पिटल में ही शादी करनी पड़ती है। लेकिन आपने शायद ही कहीं सच में देखा हो। लेकिन हाल ही में उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक हॉस्पिटल में एक ऐसी ही अनोखी शादी हुई है। जी हां लखनऊ के हॉस्पिटल में आईसीयू के अंदर मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दो बेटियों का निकाह हुआ है।
डॉक्टरों ने इंसानियत के नाते शादी की दी इजाजत
बता दें कि 51 साल के मोहम्मद इकबाल को किसी गंभीर बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। उसकी दिलों इच्छा थी कि वो अपनी दोनों बेटियों का निकाह देखे। हालांकि उसकी दोनों बेटियों की शादी की तारीख भी आ चुकी थी लेकिन उसकी गंभीर तबीयत खराब होने की वजह से उसे आईसीयू में भर्ती होना पड़ा। ऐसे में एरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल देते हुए दोनों बेटियों की हॉस्पिटल में इकबाल के नजरों के सामने निकाह करने की हामी दे दी।
मौलाना और दूल्हे को आईसीयू में मिली एंट्री
वैसे तो आईसीयू में पेशेंट और डॉक्टर के अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं होती है। लेकिन हॉस्पिटल के प्रशासन ने इंसानियत के नाते दूल्हे और मौलाना को आईसीयू के अंदर जाने दिया गया। जिसके बाद मौलाना ने इकबाल के सामने पूरे मुस्लिम रीती रिवाज के साथ उसके दोनों बेटियों को निकाह पढ़वाया गया। वहीं अस्पताल में मौजूद सभी लोग हॉस्पिटल के प्रशासन की काफी तारीफ कर रहे हैं ।
