त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही नहीं बल्कि पोषक की भी जरुरत होती है। यदि त्वचा को अंदर से ही पोषण नहीं मिलेगा तो यह डल और ड्राई दिखने लगेगी। पोषक तत्वों की अगर हम बात करें तो स्किन के लिए एंटीऑक्सीडेंट सबसे ज्यादा जरुरी होते हैं। यह त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में यदि आप भी एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त फल की तलाश कर रहे हैं तो आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं। यह एक साइट्रस फ्रूट होता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विटामिन-सी, विटामिन-बी6, फाइबर, पौटेशियम, विटामिन-के और विटामिन-ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सारे पोषक तत्व स्किन के लिए बेहद जरुरी होते हैं लेकिन क्या इससे स्किन को सच में फायदा होगा आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
स्किन रहेगी हाइड्रेट
यह स्किन हाइड्रेशन को मेंटेन करेगी। इसमें पानी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में यह त्वचा को हाइड्रट रखेगी। इसका सेवन करने से स्किन में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर आएंगे। इसके अलावा आपकी स्किन ड्राई भी नहीं होगी।

स्किन होगी एक्सफोलिएट
यह आपकी स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी मदद करेगी। इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स और अन्य पोषक तत्व स्किन में से टॉक्सिन्स बाहर निकालेंगे। इसके अलावा ब्लूबेरी में एसिड भी मौजूद होता है जो स्किन को एक्सफोलिएट करेगा। आप स्किन केयर में इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपके स्किन के डेड सेल्स क्लीन करने में भी मदद करेंगे। इसे लगाने से आपकी त्वचा सॉफ्ट और स्मूद बनेगी।
कोलेजन होगा बूस्ट
ब्लूबेरी में कुछ ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं जो कोलेजन को बूस्ट करने में मदद करेंगे। इसमें विटामिन-ए,ई और सी पाया जाता है जो त्वचा की टोन इंप्रूव करेगा। स्किन का कोलेजन बूस्ट होने से ऑवरऑल स्किन हेल्थ को भी फायदा होगा।
एक्ने होंगे साफ
इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण एक्ने के चलते होने वाली रेडनेस कम करेंगे। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं यह एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म करेंगे। स्किन की रेडनेस और इरिटेशन दूर करने के लिए भी ब्लूबेरी फायदेमंद मानी जाती है।
ग्लोइंग बनेगी त्वचा
ब्लूबेरी में विटामिन-सी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में यह कोलेजन प्रोडक्शन में भी मदद करेगी। इसे खाने से स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ेगी। इसमें पाए जाने वाले गुण एंटी-एंजिंग रिंकल्स कम करने में मदद करेंगे। इसके अलावा विटामिन-ई और ए से युक्त ब्लूबेरी स्किन को हेल्दी भी रखेगी। यह सारे गुण आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
